लाइव टीवी

अग्निपथ की आग किसने भड़काई? छात्रों के हर सवाल का जवाब मिलेगा!

Updated Jun 16, 2022 | 20:43 IST

अग्निपथ स्कीम को लेकर छात्रों-युवाओं के लिए भी जो, गुस्से में सड़क पर उतरे हुए हैं। पर ये गुस्सा है क्यों? छात्र चाहते क्या हैं, छात्रों के मन में आक्रोश क्यों है। एक-एक करके हम उन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। 

Loading ...

अग्निपथ, आज बात अग्निपथ की। वही अग्निपथ, जो सरकार के लिए भी अग्निपथ है और उन छात्रों-युवाओं के लिए भी जो, गुस्से में सड़क पर उतरे हुए हैं। पर ये गुस्सा है क्यों? छात्र चाहते क्या हैं, छात्रों के मन में आक्रोश क्यों है। पहले छात्रों की परेशानी, छात्रों की जुबानी। सवाल ये है कि छात्र आखिर किस बात पर भड़के हुए हैं। उनके मन में वो क्या सवाल हैं, जिसे लेकर उन्हें लग रहा है कि उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्हें आगे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में छात्रों के मन में जो सवाल है, उन सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं। ये वो सवाल हैं, जो आर्मी, एयरफोर्स, या फिर नेवी में भर्ती होने वाले छात्रों के मन में चल रहा है। तो एक-एक करके हम उन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। 

युवाओं के ये हाथ देश की सेवा और सुरक्षा के लिए उठना चाहते हैं। लेकिन ये हाथ अभी आक्रोश की आग जला रहे हैं। छात्रों की समस्या सिर्फ यही नहीं है कि नौकरी की उम्र सिर्फ 4 साल होगी। सवाल ये भी है कि जिनकी उम्र इसी तैयारी में 21 साल से ज्यादा हो गई है। वो क्या करेंगे। जो अब ऑफर लेटर के इंतजार में हैं, वो क्या करेंगे। वो छात्र क्या करेंगे, जो पिछले 4 साल से तैयारी कर रहे थे। ऑफर लेटर के इंतजार में थे। ये एक बड़ा कारण है कि छात्रों का गुस्सा भड़का और फिर इस तरह से भड़का कि वो सड़क पर उतर गए। 

एक साथ उन सारे राज्यों की तस्वीर देखिए। जहां आज छात्रों ने अपना गुस्सा दिखाया। और कहीं तोड़फोड़ की तो कहीं रेल रोका और कहीं-कहीं तो आगजनी भी की गई। आप अपने स्क्रीन पर एक साथ उन राज्यों की तस्वीर देख रहे हैं, जहां आज छात्रों ने जबरदस्त तरीके से गुस्सा जाहिर किया। 

अब आपको बिहार, उत्तर प्रदेश और उन राज्यों की तस्वीरें दिखाते हैं। जहां आज दिन भर हंगामा हुआ। छात्र सड़क पर उतरे। आग, तोड़फोड़ किसी भी चीज से बाज नहीं आए। हालांकि छात्रों को भी इस बात पर सोचना चाहिए कि अपनी जायज मांग के लिए नाजायज तरीके ठीक नहीं हैं। किसी भी तरह की हिंसा कहीं से भी ठीक नहीं है। बावजूद इसके आज दिन भर सरकारी फैसले से नाराज छात्रों ने क्या-क्या किया। इस रिपोर्ट में देखिए। 

असल में छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं। सवाल भविष्य का है। सवाल है नौकरी का। और सवाल है करियर का। सवाल तो सपने का भी है, जो देश की सेवा करना चाहते हैं। अब उनका क्या होगा। हमारी ये रिपोर्ट आपको बताएगी कि शहर-शहर छात्रों के मन में क्या चल रहा है। और जो जानकार हैं..वो क्या बता रहे हैं। ये रिपोर्ट देखिए।  
 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।