लाइव टीवी

LogTantra:UP में महिला आरक्षण, MP रेप केस पर सवाल पूछने पर Priyanka Gandhi चुप क्यों?

Updated Oct 19, 2021 | 20:37 IST

'टाइम्स नाउ नवभारत' ने मध्य प्रदेश  के कांग्रेस विधायक के बटे करण मोरवाल पर लगे रेप के आरोप पर जब सवाल किया तो प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया। 

Loading ...

आज 'लोगतंत्र शो' में चर्चा होगी प्रियंका गांधी के महिलाओं को लेकर दोहरे रवैये की। बात होगी कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान, कितना रंग लाएगा Congress का दांव? उत्तरप्रदेश चुनाव में महिलाएं दिलाएंगी Congress को जीत? 

गौर हो कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर लगे रेप के आरोप पर काग्रेस पार्टी के बड़े नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेंस कॉन्फ्रेंस की, इस संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी।

लखनऊ की एक प्रेस कांफ्रेंस में 'टाइम्स नाउ नवभारत' के आमिर हक ने सवाल किया कि प्रियंका जी आप राजनीति में महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं, उन्हें और अधिकार देने की बात करती हैं लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर रेप का आरोप है और वह पिछले छह महीने से फरार है। कांग्रेस पार्टी इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? इस सवाल पर प्रियंका गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रिपोर्टर को चुप कराने की कोशिश की। सुप्रिया ने कहा कि वह इस तरह के सवाल पूछने की इजाजत नहीं देंगी। 

देखिए LogTantra शो AnkitTyagi के साथ-

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।