लाइव टीवी

Jaipur: 7 दिनों तक बंधक बनाकर 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप

Updated Oct 08, 2020 | 13:40 IST

राजस्थान के चुरू की लड़की को अगवा कर एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा और फिर उसके साथ रायगढ़ व जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप किया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
राजस्थान में लड़की के साथ गैंगरेप

जयपुर : राजस्थान के चुरू की एक टीनेज लड़की के साथ 7 लोगों के द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आ रहा है। उसे अगवा करके एक सप्ताह तक एक जगह पर कैद कर रखा गया था जहां पर इन दरिदों ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था। पीड़िता के साथ रायगढ़ व जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप किया गया। लड़की के परिजनों ने 24 सितंबर को इस वारदात के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

बताया जाता है कि अपने परिवार के साथ बहस होने के बाद लड़की ने कथित तौर पर अपना घर छोड़ दिया था। 1 अक्टूबर को लड़की को रेस्क्यू किया गया और वह फिर अपने परिवार से मिली। हालांकि, इसके बाद 5 अक्टूबर को लड़की ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

लड़की ने आरोप लगाया कि उसके साथ 7 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया जिनमें से वह तीन अपराधियों को जानती थी। पुलिस के अनुसार, लड़की पिछले एक साल से आरोपियों में से तीन को जानती थी। लड़की का पहले चूरू के रायगढ़ और फिर जयपुर में बलात्कार किया गया था।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते तक आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ एक हफ्ते तक सामूहिक बलात्कार किया। लड़की बताती है कि वह जयपुर कैसे पहुंची उसे याद नहीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की का बयान दर्ज कर लिया है।

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लड़की ज्यादातर आरोपियों का नाम बता सकती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि सप्ताह के दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न करने वाले अन्य लोग भी थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है।"

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।