लाइव टीवी

Jaipur Crime Branch Action: जयपुर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, 18 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़े गए

Updated Jul 17, 2022 | 13:24 IST

Jaipur Crime Branch Action: जयपुर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जयपुर क्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्करों को 18 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली और जयपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • उड़ीसा से आई गांजे की खेप को जयपुर में करते थे सप्लाई
  • दिल्ली में भी करते थे सप्लाई, डिमांड होने पर जयपुर लाते थे गांजा
  • 18 किलो गांजा के साथ पकड़े आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर जुटा रही जानकारी

Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर में क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी में दो सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से लाई गांजे की खेप को ट्रेन-बस से जयपुर आकर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 18 किलो गांजा बरामद कर लिया गया है। जयपुर की बजाज नगर थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

डीसीपी  (क्राइम) परिस देशमुख ने बताया है कि गांजा तस्करी में आरोपी गोविन्द यादव (27) पुत्र मानसिंह निवासी ओरैया उत्तर प्रदेश हाल फेज-3 नोएडा उत्तर प्रदेश और विकास कुमार (28) पुत्र मकसुदन निवासी मधेपुरा गौत्तमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि जयपुर में गांजे की सप्लाई देने दो तस्कर दुर्गापुरा स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार गांजे की खेप की सूचना पर सीआई खलील अहमद के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल अनिल और विकास ने दबिश दी। दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो में बैठते दोनों संदिग्धों को पुलिस ने दबोच लिया। मौके पर बैग की तलाशी लेने पर गांजा भरा मिला। पुलिस ने दोनों तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से मिला 18 किलो गांजा जब्त किया गया।

उड़ीसा से गांजा लाकर दोगुने दाम से अधिक में बेचते थे

जानकारी के लिए बता दें कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह मुख्य सरगना अरविन्द के लिए काम किया करते है। उड़ीसा से गांजा तीन हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर लाते है। दिल्ली में सात हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा करते हैं। अधिक डिमांड होने पर जयपुर में सप्लाई करने लिए आते है। गांजा तस्करी के लिए ट्रेन और बस से यात्रा करते है। आरोपी उड़ीसा से गांजे की सप्लाई के लिए ट्रेन से आते थे। जयपुर जंक्शन उतरने की बजाए दुर्गापुरा स्टेशन पर उतर जाते। ऑटो में बैठकर गांजे की सप्लाई देने के बाद तस्कर बस से दिल्ली रवाना हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने इससे पहले भी 2-3 बार इसी रूट से गांजे की सप्लाई देना कबूल किया है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।