लाइव टीवी

Jaipur Crime News: जयपुर जिले के इस खेल मैदान में खेला गया 'खूनी खेल', मिला युवक का सिर कुचला शव

Updated Jun 03, 2022 | 20:38 IST

Jaipur Crime News: जयपुर जिले के बहरोड़ के गांव बर्डोद में शुक्रवार सुबह एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान बर्डोद निवासी 40 वर्षीय योगेश शर्मा के रूप में हुई है। योगेश नशे का आदी था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
खेल के मैदान में मिला शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • राजकीय स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार सुबह मिला शव
  • शराब पार्टी के बाद मारा गया युवक को, पास में मिली बोतल और गिलास
  • पहचान छिपाने के लिए कुचला गया सिर, ​शरीर पर गंभीर घाव

Jaipur Crime News: जयपुर जिले के बहरोड़ के गांव बर्डोद में शुक्रवार सुबह एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजकीय स्कूल के खेल मैदान में मिले इस शव की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को बुरी तरह से कुचला गया है। इतना ही नहीं युवक के शरीर पर धारदार हथियारों से कई बार वार किए गए हैं। 

सुबह वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।  

नशे का आदी था मृतक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बर्डोद निवासी 40 वर्षीय योगेश शर्मा के रूप में हुई है। योगेश के दो भाई और भी हैं। योगेश नशे का आदी था। कुछ समय पहले ही दिमागी बुखार से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं उसके पिता कैलाश चंद शर्मा सेवनिवृत्त शिक्षक हैं। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल के साथ ही गिलास और नमकीन के पाउच मिले हैं। पुलिस का मानना है कि, हत्या से पहले बदमाशों ने योगेश के साथ पार्टी की और फिर नशे में उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।  

हत्यारों ने की मृतक की पहचान छिपाने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि, हत्यारों ने मृतक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से किसी भारी वस्तु से शव का चेहरा कुचला है। इतना ही नहीं मृतक के कपड़े भी उतारे लिए गए। शव की हालत देख लोगों की रूह कांप गई। पूरे शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने ​ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान कर ली है। और परिजनों को सूचित किया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस अब संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।