लाइव टीवी

Jaipur News: फ्रॉड नाइजीरियन की पत्नी अरेस्ट, मेडिकल केमिकल बिजनेस के नाम पर 65 लाख की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

Updated Sep 18, 2022 | 16:52 IST

Jaipur News: जयपुर में पुलिस ने लाखों के फ्रॉड का पर्दाफाश कर एक नाइजीरियन ठग की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पास से 9 मोबाइल, 3 फेक सिमकार्ड और 1 लैपटॉप सहित 1 लाख रुपए कैश व 4 लाख बैंक अकाउंट में मिले हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुलिस ने लाखों के फ्रॉड का पर्दाफाश कर एक नाइजीरियन ठग की पत्नी को किया गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • एक नाइजीरियन ठग की पत्नी को महाराष्ट्र से दबोचा
  • महिला के पास 9 मोबाइल, 3 सिमकार्ड 1 लैपटॉप व 5 लाख रुपए मिले
  • केमिकल कारोबार का झांसा देकर की थी 65 लाख की ठगी

Jaipur News: राजधानी जयपुर की मुहाना पुलिस ने लाखों के फ्रॉड के एक मामले का पर्दाफाश कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आई आरोपी महिला एक नाइजीरियन ठग की पत्नी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के पास से 9 मोबाइल, 3 फेक सिमकार्ड और 1 लैपटॉप सहित 1 लाख रुपए कैश व 4 लाख बैंक अकाउंट में मिले हैं। जिन्हें जब्त किया गया है।

पुलिस को आरोपी से पूछताछ में 40 से भी अधिक फेक बैंक खातों के जरिए करोड़ों के लेनदेन की जानकारी मिली है। बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी के लाखों के खेल की आगे की जानकारी जुटी रही है। बता दें कि, राजधानी में दवा केमिकल के कारोबार का झांसा देकर करीब 65 लाख की ठगी करने के आरोप के मामले में महिला को अरेस्ट किया गया है।  

ऐसे आई पकड़ में

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट (दक्षिण) डीसीपी योगेश गोयल के मुताबिक साइबर फ्रॉड के आरोप में महाराष्ट्र के मानपाडा पलावा इलाके की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को दबोचने के लिए पुलिस गत एक पखवाड़े से लगातार दिल्ली, मुंबई, पुणे व पालवा में दबिश दे रही थीं। जयपुर पुलिस टीम के कांस्टेबल मुकेश कुमार को जानकारी मिलने पर महिला को ट्रेस किया गया। इसके बाद आरोपी को दबोचने में पुलिस टीम को सफलता मिली। डीसीपी के मुताबिक आरोपी महिला पहले एक कॉल सेंटर में काम करती थी। वह विगत 10 वर्षों से नाइजीरियन मूल के एक शख्स जॉर्ज आई केई के संपर्क में थी। नाइजीरियन से शादी रचाने के बाद दोनों मुंबई समेत महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकानों में रहते थे। इस दौरान वे अपनी पहचान छिपाकर लोगों से साइबर ठगी की वारदातोंं को अंजाम देते थे। 

दवाइयों के रसायन के कारोबार का झांसा देकर की ठगी

डीसीपी योगेश गोयल के मुताबिक, आरोपी महिला ने पूछताछ में बतया है कि, इनका साइबर ठगी का गिरोह दवाइयों के रसायन का कारोबार करने का झांसा देकर शिकार को फंसाते थे। झांसे में आए लोगों को आरोपी अमेरिकी कंपनियों का रिप्रेजेंटेटिव बताते थे। सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क कर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर डील तय की जाती थी। डीसीपी के मुताबिक पूछताछ में ये जानकारी भी सामने आई है कि, लोगों को निर्मित दवाइयों के खरीददारों के बारे में भी बताया जाता था। जिससे लोगों को गैंग पर भरोसा हो जाता था। डीसीपी के मुताबिक जांच के दौरान गिरोह के 40 से ज्यादा फेक बैंक अकाउंट की जानकारी मिली है। जिनके जरिए करोड़ों के लेनदेन के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें 26 अकाउंट तो अकेले एक शख्स के नाम है। ठगी के लिए आरोपी इन अकाउंट्स का उपयोग करते थे।

ऐसे हुआ गैंग का भंडाफोड़  

डीसीपी योगेश गोयल के मुताबिक धौलाई मुहाना के रहने वाले रवी शेखर शर्मा ने गत 10 जुलाई को उसके साथ साइबर ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि, उसके साथ सोशल मीडिया पर एक एप के जरिए संपर्क कर मेडिकल केमिकल के काराबोर का ऑफर दिया गया था। उसे अमेरिका में एक फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से मेल भी भेजा गया था। इसके बाद उससे एडवांस रुपए डिपॉजिट करवाए गए। इसके बाद एक होटल में रसायन के नमूने के लिए बुला मीटिंग के बाद कई बैंक अकाउंट्स में करीब 65 लाख रुपए डलवा लिए गए। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।