लाइव टीवी

मैरेज गार्डन के टॉयलेट में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, खून से लथपथ मिली बच्ची

Minor girl raped at Marriage garden toilet in Jaipur
Updated Feb 04, 2020 | 15:22 IST

Jaipur samachar : जयपुर में मैरेज इंगेजमेंट सेरमनी में अपने मां-बाप के साथ पहुंची बच्ची के साथ बलात्कार हुआ।

Loading ...
Minor girl raped at Marriage garden toilet in JaipurMinor girl raped at Marriage garden toilet in Jaipur
मैरेज गार्डन टॉयलेट मे बच्ची से रेप

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में मैरेज इंगेजमेंट सेरमनी में अपने माता-पिता के साथ शामिल हुई 10 साल की लड़की के साथ रविवार रात 36 साल के व्यक्ति ने बलात्कार किया। हालांकि पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस कार्यक्रम में केटरर का काम करता था। 24 घंटे के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था करने आया था।

आरोपी मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है, जिसका नाम राजू है। उसने मैरेज गार्डन के टॉयलेट में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कई चोट के निशान पाए गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि बच्ची के जबरदस्ती की गई। संभवत: उसके गले को पकड़ा। क्योंकि उसके गले और सिर पर निशान हैं। शिकायत में बच्ची के पिता ने कहा कि बेटी के गायब होने के बाद समारोह स्थल पर सभी जगहों पर सर्च किया। उसके चाचा ने टॉयलेट में उसे बेहोशी की हालत पाया। उसके प्राइवेट पार्ट के खून बह रहा था। 

उसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दो घंटे तक सर्जरी की। उसके बाद खून बहना रूका। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि उस एक बजे रात में अस्पताल लाया गया। उसके प्राइवेट पार्टी गंभीर चोटें थीं। हमारी सर्जरी टीम ने क्षतिग्रस्त पार्ट की सर्जरी की। उसकी स्थिति स्थिर है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

बच्ची के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटी के साथ बलात्कार हुआ है।  पुलिस क्राइम स्पॉट पर पहुंचकर गेस्ट और सर्विस प्रोवाइट से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच की गई। उसके बाद पुलिस आरोपी को पहचान पाई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।