लाइव टीवी

Nagaur road accident : नागौर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया क्रूजर, 11 की मौत

Updated Aug 31, 2021 | 10:51 IST

Accident in Rajasthan : नागौर के श्री बालाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि घायलों को बिकानेर में नोखा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा।

जयपुर : राजस्थान के नागौर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। यहां एक क्रूजर ट्रक से टकरा गया। नागौर के श्री बालाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि घायलों को बिकानेर में नोखा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि  जिस समय हादसा हुआ उस वक्त क्रूजर की रफ्तार काफी तेज थी।

काफी भीषण थी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्रीबालाजी गोलाई पर दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि क्रूजर में सवार 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके अलावा हादसे में घायल हुए 7 लोगों को बीकानेर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 

पुलिस-स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया 
जानकारी के मुताबिक मृतक मध्य प्रदेश  के सजन खेड़ाव, दौलतपुर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा, नागौर - बीकानेर सीमा के पास श्रीबालाजी गोलाई के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्रीबालाजी  पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव श्री बालाजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे गए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।