लाइव टीवी

Rajasthan: खेत में घुसा जानवर तो हो गई कहासुनी, फिर पेड़ से बांध पीटा और यूं दे दी फांसी!

Updated Aug 13, 2022 | 15:06 IST

Rajasthan Murder Case : हरिसिंह भील के खेत में कनीराम भील के पशु घुस गए थे। इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। आधा दर्जन लोगों ने युवक को पेड़ से बांध कर पीटा व फांसी पर लटका दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जयपुर के गांव दमदार में युवक को छोटी सी बात पर दे दी फांसी
मुख्य बातें
  • हरिसिंह भील के खेत में कनीराम भील के पशु घुस गए थे
  • बस इसी बात को लेकर दोनों में मामूली कहासुनी हो गई
  • पुलिस ने घायल के पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है

Rajasthan Murder Case: महज छोटी सी गलती की इतनी बड़ी सजा, मामूली कहासुनी को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक शख्स को दे डाली तालीबानी अंदाज में मौत। राजस्थान के झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही खौफनाक घटना सामने आई है, जिसे सुन कर ही रोंगटे खड़े हो जाएं। घटना गांव दमदार की है। जहां पर खेत में पशु घुसने की मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी मौत के मंजर में बदल गई। पुलिस के मुताबिक विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा फिर उसी पेड़ पर उसे फांसी पर लटका दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया।

जिसे मनोहर थाना कस्बे के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल की ओर से दिए गए पर्चा बयान के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इधर, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं  ग्रामीणों व परिजनों ने मृतक की डेड बॉडी को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर आए प्रशासन व  पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। इसके बाद परिजन मृतक के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए व शव को मौके से उठा लिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

ये था पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि गांव दमदार के हरिसिंह भील के खेत में कनीराम भील के पशु घुस गए थे। जिससे हरिसिंह के खेत में खड़ी मक्के की फसल का काफी  नुकसान हुआ। बस इसी बात को लेकर दोनों में मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। गुस्साए आरोपी ने अपने अन्य साथियों सहित पीड़ित हरिसिंह पर हमला कर दिया। उसके साथ सभी ने मिलकर मारपीट की। पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि, गांव के आधा दर्जन युवकों ने हरिसिंह के साथ मारपीट की। मृतक को पहले तो जमीन पर घसीटते हुए एक पेड़ तक ले गए। इसके बाद उसे पेड़ से बांध कर जबरदस्त पिटाई की। बाद में आरोपियों ने उसे फांसी पर लटका दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बीच हरिसिंह को बचाने आए एक अन्य युवक कालूलाल से भी आरोपियों ने मारपीट की। जिसे गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है।  


 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।