लाइव टीवी

Jaipur Crime: जयपुर में दिव्यांग से 5.50 लाख की लूट, मामला दर्ज

Updated Apr 19, 2022 | 14:37 IST

Jaipur Crime: जयपुर के बजाज नगर में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। एक डेयरी के कैश कलेक्शन एजेंट से साढ़े पांच लाख की लूट हुई है। पुलिस अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जयपुर में अज्ञात बदमाशों ने युवक से लूटे साढ़े पांच लाख, पुलिस जांच में जुटी
मुख्य बातें
  • दिव्यांग का दोपहिया वाहन भी लेकर फरार हो गए बदमाश
  • सरस डेयरी में कैश कलेक्शन एजेंट का काम करता है दिव्यांग युवक
  • वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

Jaipur Crime:  जयपुर में लूट की बड़ी घटना हुई है। जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अज्ञात बदमाश एक दिव्यांग का दोपहिया वाहन छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने यह दी जानकारी। पुलिस ने बताया कि, वाहन की डिक्की में लगभग साढ़े पांच लाख रुपये रखे हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों ने देसी कट्टे की नोक पर बैग छीनने की कोशिश की और इसमें विफल होने पर उन्होंने युवक को धक्का देकर गिरा दिया।

एसीपी (मालवीय नगर) देवी सहाय मीना ने बताया कि, लूट की वारदात मानसरोवर निवासी नरेन्द्र अग्रवाल (35) के साथ हुई। वह सरस डेयरी में कैश कलेक्शन एजेंट का काम करता है। रोज की तरह स्कूटी से नरेन्द्र अग्रवाल डेयरी का कैश कलेक्शन कर रहा था। दोपहर करीब 11:20 बजे वह स्कूटी से बरकत नगर गली नंबर-6 में कलेक्शन के लिए पहुंचा। वहां पर पहले से ही गली में दो बदमाश उसका इंतजार कर रहे थे।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

जिसे स्कूटी से आते देखकर गली में दोनों बदमाश आगे आकर खड़े हो गए। स्कूटी के रोकते ही बदमाश चाबी निकालने लगे और स्कूटी छीनकर धक्का देकर उसे रोड पर गिरा दिया। स्कूटी स्टार्ट कर बदमाश भागने लगे तो खड़े होकर नरेन्द्र ने स्कूटी पकड़ने को कोशिश की। एक बदमाश ने जेब से देसी कट्‌टा निकाला, जिसमें कारतूस डालकर उसकी तरफ दिखाया। डर के मारे वह पीछे हट गया। तभी एक डेयरी बूथ संचालक का भाई बाइक पर उधर से निकला। जिससे देखकर कलेक्शन एजेंट ने बैग उसे देकर वहां से भेज दिया। दोनों बदमाश देसी कट्‌टे के दम पर स्कूटी छीनकर तेजी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि, स्कूटी की डिग्गी में 5 लाख 30 हजार रुपए रखे थे।

पुलिस ने शुरू की लुटेरों की तलाश

सूचना पर पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कराई, लेकिन स्कूटी लेकर भागे बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को ध्यान से जांचा परखा जा रहा है। पुलिस ने घटना के शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया है। 

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।