लाइव टीवी

Kanpur Double Murder: कानपुर में डबल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, रिमांड पर आए आरोपियों ने खोले बड़े राज

Updated Jul 18, 2022 | 13:38 IST

Kanpur Double Murder: कानपुर में हुए दंपत्ति हत्याकांड में कई बड़े खुलासे हुए हैं। हत्यारोपियों ने पुलिस की रिमांड पर कई बड़े राज उगले हैं। वहीं रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कानपुर में बेटी ने ही दो के साथ मिलकर की अपनी मां और पिता की हत्या
मुख्य बातें
  • कानपुर में दंपत्ति हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
  • आरोपियों ने पुलिस रिमांड पर उगले कई बड़े राज
  • रिमांड पूरी होने के बाद आरोपियों को फिर से भेजा जेल

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के बर्रा में हुए दंपत्ति हत्याकांड के हत्यारोपियों ने पुलिस रिमांड पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से 24 घंटे तक पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने बताया कि, कानपुर देहात के रूरा के एक मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदी थी। उधर, इस वारदात का मास्टरमाइंड सैन्य कर्मी मुंबई में बैठकर दिशा-निर्देश दे रहा था। इसके बाद कोमल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया था। 

बता दें कि, चार जुलाई की रात को मुन्नालाल उत्तम और उनकी पत्नी राजदेवी उत्तम की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने बेटी कोमल और उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद प्रेमी के भाई सैन्यकर्मी राहुल का नाम भी सामने आया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया था।

वारदात से 20 दिन पहले ही रोहित ने भाई राहुल से कराई थी कोमल की बात

पूछताछ में आरोपी रोहित ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रोहित ने बताया कि, वारदात से 20 दिन पहले उसने फोन के जरिए कोमल की अपने भाई राहुल से बात कराई थी। बस उसी दिन से कोमल और राहुल की बात शुरू हो गई थी। इसके बाद दोनों चोरी-चुपके से बात करने लगे थे। इसकी जानकारी रोहित को नहीं थी। वहीं जब रोहित को कोमल और राहुल के प्रेम-प्रसंग का पता चला तो वह हैरान रह गया था। बताया गया कि, इस बात को लेकर राहुल और रोहित के बीच कहासुनी भी हुई।

संपत्ति के लालच में उजाड़ दी दंपत्ति की दुनिया

बताया गया कि, फोन पर बात करने के दौरान बेटी कोमल ने राहुल और रोहित को संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उनके मन में संपत्ति हड़पने का लालच आ गया था, जिसके लिए दंपत्ति की हत्या की खौफनाक साजिश रची गई। साजिश के तहत चार जुलाई की रात को रोहित कोमल के घर पहुंचा था। दोनों ने मिलकर चापड़ से गला रेतकर दंपत्ति की हत्या कर दी थी। वहीं 24 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद आरोपियों को फिर से जेल भेज दिया गया है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।