लाइव टीवी

Kanpur Crime News: कानपुर में कमबख्त इश्क ने पहुंचा दिया जेल, युवती को लेकर हुए विवाद में बमबाजी

Updated Jul 28, 2022 | 18:08 IST

Kanpur Police: कानपुर में इश्कबाजी में दो गुटों में बमबारी का मामला सामने आया है। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बमबाजी में एक गुट के दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
कानपुर में लड़की को लेकर दो गुटों में बमबाजी, तीन हिरासत में
मुख्य बातें
  • एक दूसरे के ऊपर बम फेंकने की घटना में दो घायल
  • बमबारी से इलाके में फैली दहशत
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया हिरासत में

Kanpur News: यूपी के कानपुर में बमबाजी की खबर है। कानपुर में लड़की की मोहब्बत के लिए दो गुटों की आपस में भिड़ंत हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में एक गुट ने दूसरे गुट पर बम फेंक कर हमला कर दिया। हमले में दो लड़के घायल हो गए हैं। बता दें कि पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। हमले में एक गुट से ही 2 लड़के घायल हो गए है।

बता दें कि बमबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमबारी करने वाले आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। यह मामला इश्क बाजी का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास बम कहां से आया इस बात की भी जांच चल रही है। पुलिस जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

घायलों में एक की हालत गंभीर

बता दें कि कानपुर के पॉश इलाके फीलखाना थाना क्षेत्र में दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष से तीन लड़के और दूसरे पक्ष से दो लड़कों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि देसी बम से एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि यह मामला लड़की से जुड़ा हुआ है।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस को दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में विवाद लड़की को लेकर लग रहा है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।