लाइव टीवी

कानपुर में एक विवाह ऐसा भी, शादी के बाद दुल्हन बोली- मुझे नहीं जाना ससुराल, ये था कारण

Updated May 24, 2022 | 19:04 IST

Kanpur Bride: कानपुर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने सिर्फ इसलिए अपनी विदाई से मना कर दिया क्योंकि दूल्हा पक्ष उसके लिए असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल झुमके ले आया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिसके बाद एक शर्त पर विदाई हो पाई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • कानपुर में शादी के बाद दुल्हन का ड्रामा
  • नकली झुमके देखकर भड़क गई दुल्हन
  • पुलिस ने इस शर्त पर कराई दुल्हन की विदाई

Kanpur Bride: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने विदाई के समय सिर्फ इसलिए ससुराल जाने से मना कर दिया क्योंकि दूल्हा पक्ष उसके लिए जो कानों के झुमके लाया था, असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल थे। शादी तो धूमधाम से हुई लेकिन विदाई के समय इस बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराकर दुल्हन को उसके ससुराल रवाना किया। हालांकि, दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए दूल्हा पक्ष को एक शर्त के लिए हामी भरनी पड़ गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कानपुर के साढ़ थाना इलाके का है। जहां संतोष यादव की बेटी की शादी हुई। शादी में सब रस्में काफी अच्छे तरीके से पूरी हुई। दूल्हा पक्ष जोरशोर से बारात लेकर पहुंचा, फिर जयमाल और फेरे भी ठीक से हुए। लेकिन विदाई के समय दुल्हन बिफर गई। दरअसल, दूल्हा पक्ष की ओर से जो गहने दुल्हन के लिए आए थे, उनमें सब असली था, बस कानों के झुमके नकली निकले। जिसके बाद दुल्हन काफी भड़क गई और अपने घर से विदाई के लिए इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी।

दोनों पक्षों में हो गया विवाद 

पहले दोनों पक्षों ने इस मामले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की लेकिन धीरे-धीरे मामला विवाद में बदल गया। दुल्हन बिल्कुल साफ कर चुकी थी कि, वह विदा होकर ससुराल नहीं जाएगी। इसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ता चला गया और इतना बढ़ गया कि, ठीक-ठाक शादी के माहौल में पुलिस को एंट्री लेनी पड़ी। पुलिस ने शादी स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की, दुल्हन को भी समझाया और बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को राजी कराया। आखिरकार दोनों पक्षों में एक शर्त पर समझौता हो गया कि, विदाई होने के बाद ससुराल पहुंचते ही दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए असली झुमके लाकर देगा। 
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।