लाइव टीवी

Zika virus : कानपुर में जीका वायरस का प्रकोप, 30 नए केस मिले, संक्रमण की संख्या हुई 66

Updated Nov 05, 2021 | 14:02 IST

Kanpr News : जिलाधिकारी वीजी अय्यर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिए घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
कानपुर में बढ़ने लगे जीका वायरस के मामले।
मुख्य बातें
  • कानपुर में बढ़ने लगी है जीका वायरस से संक्रमण की संख्या
  • 30 और नए केस मिलने के बाद संक्रमण की संख्या बढ़कर हुई 66
  • मच्छरों से फैलता है यह वायरस, प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ी

कानपुर : कानपुर में जीका वायरस से संक्रमित होने के 30 और नए मामले सामने आए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही जिले में संक्रमण की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। संक्रमित लोगों में 45 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। गत 23 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना (IAF) के एक वारंट ऑफिसर में जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कानपुर में इस वायरस से संक्रमित होने का यह पहला केस था।  

मच्छरों से फैलता है जीका वायरस

जिलाधिकारी वीजी अय्यर ने कहा कि कानपुर में जीका वायरस से 30 और लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिए घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिये त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं। अधिकारी ने कहा कि जीका वायरस मच्छरों से फैलता है इसलिए इनसे छुटकारा पाना जरूरी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने इलाके में निगरानी बढ़ाई

स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी टीम को सैंपल की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा चाकेरी रेलवे स्टेशन के आसपास विशेष निगरानी की जा रही है। इसी इलाके में जीका वायरस के सर्वाधिक मामले मिले हैं। अधिकारी इस संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक एवं स्वच्छता अभियान पर जोर दे रहे हैं। लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने आस-पास मच्छरों को पैदा न होने दें। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।