लाइव टीवी

Kanpur News: महोबा में निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटके मिले फुफेरे भाई-बहन, कई दिन से लापता थे दोनों

Updated Aug 27, 2022 | 19:58 IST

Mahoba Love Affair: उत्तर प्रदेश के महोबा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में फुफेरे भाई बहन फंदे से लटके मिले हैं। दोनों पिछले कई दिन से लापता थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महोबा में फंदे पर लटके मिले फुफेरे भाई बहन
मुख्य बातें
  • महोबा में फंदे पर लटके मिले फुफेरे भाई बहन
  • पिछले कई दिन से लापता थे दोनों
  • परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई थी शिकायत

Mahoba Suicide News: यूपी के महोबा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां फुफेरे भाई-बहन की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। दरअसल एक निर्माधीन मकान से बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों ने मकान में जाकर देखा तो युवक और युवती फंदे पर लटके थे। इलाके में युवक और युवती के शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कस्बा अजनर के बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन मकान में ये दोनों शव मिले हैं। शिनाख्त कराने पर पता चला कि ये दोनों फुफेरे भाई-बहन थे। दोनों के प्रेम-प्रसंग के चलते जान देने की चर्चा है। दोनों कई दिन पहले घर से गायब हो गए थे। 

परिवार का मामला होने की वजह से पुलिस को नहीं दी सूचना

बमनौरा गांव के रहने वाले रामा रैकवार का एक मकान बस स्टैंड अजनर के पास है। मकान में काम चलने की वजह से परिजन यहां नहीं रहते। रामा मेहनत मजदूरी के साथ-साथ बंटाई पर खेती का काम करता है। रामा का 18 वर्षीय बेटा सोनू इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। सोनू का महोबा के नयापुरा बंधानवार्ड में रहने वाली अपनी बुआ के यहां आना-जाना था। 16 अगस्त को सोनू महोबा पहुंचा। इसके बाद सोनू और उसकी बुआ की लड़की लापता हो गए। परिवार का मामला होने की वजह से परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

निर्माणाधीन मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने देखा

परिजन दोनों की गांव और रिश्तेदारी में खोजबीन करते रहे। शनिवार सुबह रामा के निर्माणाधीन मकान से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो दो शव फंदे से लटके हुए थे। शव होने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार कुलपहाड़ विपिन कुमार और थानाध्यक्ष अजनर लाखन सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका जीजीआईसी में हाईस्कूल की छात्रा बताई जा रही है। 

शादी के खिलाफ थे परिवार वाले 

चर्चा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे। परिजनों के विरोध के चलते दोनों कई दिन पहले गांव से लापता हो गए थे। परिजनों को लगा कि दोनों ने शादी कर ली है। इसलिए पुलिस को जानकारी नहीं दी और खुद ही तलाश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।