लाइव टीवी

कानपुर में 3 स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगा LLR अस्पताल, मिलेगी ये सुविधाएं

Updated Jun 05, 2022 | 21:37 IST

Kanpur LLR Hospital: कानपुर के हैलट अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। एलएलआर अस्पताल थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगा। यहां प्राइवेट सुपर 50 वार्ड बन रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कानपुर का लाला लाजपत राय अस्पताल
मुख्य बातें
  • कानपुर के हैलट अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर
  • हैलट में मिलेंगी थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं
  • 16 करोड़ की लागत से हो रहा प्राइवेट सुपर 50 वार्ड का निर्माण

Kanpur LLR Hospital: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। कानपुर स्थित लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) में जल्द ही थ्री स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां प्राइवेट सुपर 50 वार्ड बनकर तैयार होगा। अस्पताल में इको फ्रेंडली 50 बेड के वार्ड को संवारा जा रहा है। इसका काम तेजी से चल रहा है। आपको बता दें कि, प्राइवेट पेइंग वार्ड के नाम से चर्चित वार्ड में मरीजों के लिए 24 घंटे ऑक्सीजन सेवा के साथ विशेषज्ञ रहेंगे। 16 करोड़ की लागत इसका निर्माण हो रहा है। वार्ड में स्वच्छ और ऑक्सीजन युक्त सेफ कॉरिडोर का निर्माण भी हो रहा है। 

वार्ड में ऑक्सीजन देने वाले औषधियुक्त पौधे प्रमुखता से लगाए जाएंगे। यह प्राइवेट वार्ड आर्थोपेडिक विभाग के पीछे बन रहा है। वार्ड के प्रथम तल पर जाने के लिए रैंप का काम चल रहा है। 

24 घंटे मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर रिचा गिरी के अनुसार, इसके लिए 20 हजार लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इस वार्ड के सभी कमरों में 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा परिसर में खाली पड़ा भू-भाग पार्क के रूप में विकसित होगा। प्राइवेट वार्ड शुरू होने पर पैसा खर्च करने में सक्षम मरीजों को रियायती दरों पर प्राइवेट अस्पतालों की तरह सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि, कई नर्सिंग स्टेशन बनाकर अलग से चार्ज लेने की भी योजना बनाई गई है। 

अब 15 जून के बाद शुरू हो सकता है सुपर स्पेशियलिटी

उधर, जीएसवीएम सुपर स्पेशियिलिटी पीजीआई 15 जून के बाद ही शुरू कराया जा सकता है। सुपर स्पेशियिलिटी पीजीआई में मरीजों को कॉस्मेटिक्स, रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सीय सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध होंगी। यहां हादसों में घायल होने वालों के कटे अंग जुड़े जाया करेंगे, इसके अलावा पूरा चेहरा भी बदलने की सुविधा मिलेगी। वहीं, कानपुर के हैलट के बालरोग अस्पताल में विश्व स्तरीय शोध होंगे। बालरोग अस्पताल को प्रदेश का रिसर्च हब बनाया जाएगा। इसमें शून्य से लेकर एक साल तक के बच्चों और बीमारियों पर शोध किए जाएंगे। 
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।