लाइव टीवी

Kanpur: महिला का आरोप- 3 महीने तक बंधक बनाकर तक वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Updated Oct 08, 2020 | 13:11 IST

कानपुर जिले के घातमपुर कोतवाली थानांतर्गत इलाके एक महिला ने अपने साथ गैंगरेप की शिकायत दर्ज की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला ने लॉयर के खिलाफ लगाया रेप का आरोप

कानपुर : एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अगवा कर चार लोगों के द्वारा रेप किया गया। इन चारों में से एक लॉयर भी था। पुलिस नें महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। यह कथित वारदात कानपुर जिले के घातमपुर कोतवाली थानांतर्गत इलाके में हुई। महिला की शिकायत के बारे में पुलिस ने ये जानकारी देते हुए बताया।

महिला ने बताया कि उसे पहले अगवा किया गया इसके बाद अशोक नगर स्थित एक मकान में उसे तीन महीनों तक कैद रखा गया जहां लॉयर ने उसके साथ रेप किया। बुधवार को उसने अपने तीन साथियों के साथ एक बार फिर उसके साथ गैंगरेप किया। घातमपुर थाना इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया।

महिला का आरोप है कि लॉयर ने उसे ये धमकी भी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसके परिवार के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा देगा। उसने नेताओं के साथ अपने सांठगांठ होने की धमकी दी।

सीओ घातमपुर ने बताया कि फिलहाल आईपीसी की धाराओं के तहत गैंगरेप का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और इसकी जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। अगर उसके आरोपसही साबित हो जाते हैं तो इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।