लाइव टीवी

Video: अमर की शादी में पहुंचा था निलंबित चौकी इंचार्ज, विकास दुबे ने कहा था- पास आओ, डरो नहीं

Updated Jul 16, 2020 | 21:32 IST

Kanpur Shootout: विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि पुलिस और विकास के बीच कैसा गठजोड़ था। एक नए वीडियो में निलंबित दारोगा विकास के साथ दिख रहा है।

Loading ...
अमर की शादी में दारोगा से बोला था विकास- पास आओ, डरो नहीं
मुख्य बातें
  • अमर की शादी का वीडियो वायरल, विकास के साथ पहुंचा था दारोगा
  • वीडियो में विकास दुबे के साथ फोटो खिंचाता हुआ नजर आया दारोगा केके शर्मा
  • विकास दुबे के साथ संबंधों के चलते दारोगा को किया गया है निलंबित

कानपुर: कानपुर में हुए विकास दुबे एनकाउंटर के बाद हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं और कई वीडियो तथा तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। 29 जून को विकास दुबे के राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे की शादी हुई थी और इस शादी में विकास जमकर नाचा था जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। इस शादी में एक ऐसा शख्स भी शामिल हुआ था जिसकी उम्मीद शायद कम ही लोगों को होगी और वो है चौबेपुर के संस्पेंड दारोगा के के शर्मा।

वायरल हुई तस्वीर

जी हां के के शर्मा भी अमर दुबे की शादी में शरीक हुए थे और उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं के के शर्मा  विकास दुबे के साथ अमर दुबे और उसकी दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें जयमााला के मंच पर विकास दुबे अमर दुबे को आशीर्वाद दे रहा है और दारोगा बगल में खड़ा है। इसके बाद विकास दुबे दारोगा से कहता है, ',पास आओ डरो नही।'

कौन है के के शर्मा

के के शर्मा चौबेपुर का चौकी इंचार्ज था जिस पर आरोप है कि उसी ने विकास के लिए मुखबिरी की थी। मामले की जांच के बाद दारोगा को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया। जैसै ही दारोगा केके शर्मा पर कार्रवाई हुई तो उसने खुद को बेकसूर बताया। लेकिन शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे साफ होता है कि दारोगा और दुबे के बीच कैसा गठजोड़ था।

विकास का राइट हैंड था अमर दुबे
आपको बता दें कि अमर दुबे की शादी विकास दुबे ने ही कराई ही थी। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने खासमखास गुर्गे अमर दुबे की शादी का पूरा इंतजाम अपने घर पर किया था। कहा तो ये भी जा रहा है कि विकास ने जबरन अमर की दुल्हन खुशी की शादी अमर दुबे के साथ करवाई थी। हालांकि खुशी के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें कहीं से भी नहीं लग रहा है कि ये शादी जबरन हुई थी। शादी के महज तीन दिनों बाद विकास दुबे ने अपने घर पर दबिश देने आई पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 8 पुलिसवाले मारे गए। बाद में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में अमर दुबे मारा गया था।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।