लाइव टीवी

Kanpur Double Murder : कानपुर दंपत्ति हत्याकांड, सेना ने पुलिस को सौंपा मुख्य साजिशकर्ता, अब खुलेंगे बड़े राज

Updated Jul 10, 2022 | 19:58 IST

Kanpur Double Murder: सेना के अधिकारियों ने मुख्य साजिशकर्ता राहुल को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पुलिस की पूछताछ में कई अहम राज खोलेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
कानपुर दंपत्ति की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • कानपुर में दंपत्ति की हत्या का मामला
  • पुलिस गिरफ्त में वारदात का मुख्य साजिशकर्ता
  • आरोपी राहुल खोलेगा कई अहम राज

Kanpur Double Murder Case : कानपुर में हुए डबल मर्डर केस मामले में मुख्य साजिशकर्ता भी पुलिस को सौंप दिया गया है। मुंबई स्थित आर्मी बेस अधिकारियों ने तीसरे दिन राहुल उत्तम को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को मुंबई कोर्ट में भी पेश किया गया। वहीं कोर्ट में अरेस्ट वारंट दाखिल कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर कस्टडी में लिया गया है। पुलिस का मानना है कि, वह पूछताछ में दंपत्ति की हत्या को लेकर और भी कई बड़े राज खोल सकता है। बताया गया कि, पुलिस आज यानी रविवार को उसे कानपुर लेकर पहुंच सकती है। 

कानपुर के बर्रा इलाके में मंगलवार की देर रात में दंपत्ति मुन्नालाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राज देवी उत्तम (55) की हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने में कोई और नहीं उनकी गोद ली हुई बेटी कोमल और उसका प्रेमी रोहित था। जांच में पता चला था कि, गोद ली बेटी ने संपत्ति के लालच में आकर प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने अपने ही माता-पिता की हत्या की थी।

मिलिट्री इंटेलिजेंस में तैनात राहुल ने रची थी वारदात की साजिश

पुलिस ने कोमल और उसके प्रेमी रोहित से पूछताछ की तो एक और बड़ा खुलासा हो गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि, गोवा में मिलिट्री इंटेलिजेंस में तैनात राहुल ने पूरी वारदात की साजिश रची थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि, रोहित के भाई राहुल के भी कोमल के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार, राहुल का बेस कार्यालय मुंबई में स्थित है। राहुल की गिरफ्तारी के लिए सह विवेचक नौबस्ता थाने के एएसआई जमाल अहमद, जनता नगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार और हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि सेना के अधिकारियों ने बिना अरेस्ट वारंट के आरोपी को सौंपने से इंकार कर दिया था। 

अरेस्ट वारंट मिलने के बाद पुलिस को सौंपा आरोपी राहुल

बताया गया कि, सेना अधिकारियों को अरेस्ट वारंट मिलने के बाद उन्होंने आरोपी राहुल को कानपुर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद राहुल को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट में अरेस्ट वारंट दाखिल कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस कस्टडी में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि, आरोपी राहुल पूछताछ में हत्या से जुड़े कई बड़े खुलासे कर सकता है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।