लाइव टीवी

Gwalior Tourism: इत‍िहास और मान्‍यताओं का बेजोड़ मेल है ग्‍वाल‍ियर, जानें ग्‍वाल‍ियर में देखने की 10 खास जगहें

Updated Feb 02, 2021 | 19:31 IST

ग्‍वाल‍ियर टूर‍िज्‍म : मध्‍य प्रदेश के दर्शनीय स्थलों में ग्वालियर का बड़ा नाम है। अगर आप ग्वालियर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह लेख बहुत ही मददगार है।

Loading ...
10 places to visit in Gwalior
मुख्य बातें
  • ग्वालियर किले का जरूर करें दर्शन
  • जय विलास पैलेस है ग्वालियर के आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक
  • तेली का मंदिर है ग्वालियर का सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

मध्य भारत के कई बड़े शहरों में ग्वालियर का भी नाम आता है जो मध्य प्रदेश प्रांत में आता है। भोपाल को मध्य प्रदेश का टूरिस्ट कैपिटल कहा जाता है क्योंकि यहां पर कुछ ऐसे भव्य और सुंदर पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देख कर लोगों को स्वर्ग की अनुभूति होती है। भोपाल को द हार्ट ऑफ इनक्रेडिबल इंडिया की भी उपाधि प्राप्त है। कहा जाता है कि ग्वालियर शहर का निर्माण राजा सूरजसेन ने किया था। ग्वालियर शहर कई आकर्षक स्मारकों, महलों और मंदिरों को संजोए हुए है। मूर्तियों, रॉक मंदिरों और मस्जिदों पर बने शानदार वास्तुकला आपके दिल में बस जाएंगे। ग्वालियर में ऐसी कई खूबसूरत पहाड़ियां है जो आपको मदमस्त कर देंगी। यहां कई ऐसी गगनचुंबी इमारतें हैं जिनको देखकर लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं। 

इस लेख को पढ़िए और जानिए कि ग्वालियर में किन आकर्षक पर्यटन स्थलों का दर्शन करना जरूरी है -

1. ग्वालियर का किला

अगर आप ग्वालियर घूमने जा रहे हैं तो आपको ग्वालियर का किला जरूर देखना चाहिए। ग्वालियर का किला दो भागों में बटा हुआ है जो अलग-अलग समय अवधि पर बना था। यह किला इतना सुंदर और विशाल है कि आप इसे देखकर प्रफुल्लित हो जाएंगे।

2. जय विलास पैलेस

जय विलास पैलेस एक पौराणिक इमारत है जिसे जय विलास महल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि जय विलास पैलेस भारत की संस्कृति और भव्यता को दर्शाता है। इस पैलैस से जुड़ी एक रोचक कहानी है, दरअसल, 1874 में वेल्स के राजकुमार किंग एडवर्ड का स्वागत करने के लिए इस पैलेस को बनवाया गया था। इस पैलेस की सबसे खास बात यह है कि यहां पर एक आर्ट गैलरी है जहां 5000 से ज्यादा पुस्तकों को रखा गया है।

3. तेली का मंदिर

ग्वालियर के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों मैं से एक तेली का मंदिर, ग्वालियर किले में स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर को 9वीं शताब्दी में बनाया गया था। तेली के मंदिर को ग्वालियर का सबसे बड़ा इमारत कहा जाता है जो 100 फिट ऊंचा है। इस मंदिर की वास्तुकला सबसे लुभाने वाली है।

4. तानसेन का मकबरा

सम्राट अकबर के नौ रत्नों में से एक तानसेन का मकबरा ग्वालियर में स्थित है। हर साल तानसेन का मकबरा देखने के लिए यहां लाखों लोग आते हैं। 

5. मान मंदिर पैलेस

ग्वालियर किले के उत्तरी-पूर्वी दिशा में आपको मान मंदिर पैलेस मिलेगा। माना जाता है कि इसका निर्माण 1486 और 1516 के बीच में हुआ था। इस पैलेस के निर्माण के पीछे मान सिंह तोमर का हाथ बताया जाता है। कहा जाता है कि इल्तुतमिश की सेना से बचने के लिए राजपूत महिलाओं ने इस महल में आत्महत्या कर लिया था। 

6. गुजरी महल

गुजरी महल का निर्माण मान सिंह ने अपनी सबसे प्रिय पत्नी के लिए करवाया था। कहा जाता है कि इस मंदिर को 15वीं शताब्दी में बनाया गया था। भारत के पौराणिक पर्यटन स्थलों में गुजरी महल भी शामिल है। 

7. सास-बहू मंदिर

ग्वालियर घूमने के लिए आए पर्यटक सास-बहू मंदिर का दर्शन जरूर करते हैं। इस मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में करवाया गया था। इस मंदिर की वास्तुकला और बनावट पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

8. सिंधिया संग्रहालय

सिंधिया संग्रहालय का निर्माण 1964 में किया गया था। कहा जाता है कि यह संग्रहालय जीवाजी राव सिंधिया को समर्पित है। यह संग्रहालय बहुत खूबसूरत है और भारत के प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। इस संग्रहालय में मौजूद मूर्तियां, हथियार, सिक्के और पांडुलिपियां प्रसिद्ध हैं। 

9. मोहम्मद गौस का मकबरा

मध्य प्रदेश के हजीरा शहर में मोहम्मद गौस का मकबरा स्थित है जिसे 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस मकबरे में की गई कारीगरी बहुत सुंदर है। लोगों के लिए यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

10. ग्वालियर का चिड़ियाघर

अगर आप ग्वालियर जाने का मन बना रहे हैं तो आपको ग्वालियर में स्थित गांधी चिड़ियाघर जरूर जाना चाहिए। 1922 माधओ राव सिंधिया ने इस जू का निर्माण करवाया था। यहां आपको जानवर और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां मिलेंगी।