लाइव टीवी

नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान, ये 10 कारगर टिप्स आपको इस तकलीफ से दिलाएंगे निजात

Updated Apr 08, 2020 | 13:17 IST

इंसान के लिए अच्छी नींद लेना बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे दिमाग और शरीर दोनों संतुलन में रहता है। रात में देर तक काम करने के कारण जल्दी सोने की चाह अधूरी रह जाती है। जानिए जल्दी सोने और क्वालिटी नींद के टिप्स-

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
जल्दी सोने के लिए अपनाएं ये टिप्स (source:pixabay)
मुख्य बातें
  • जल्दी सोना और जल्दी जागना अच्छी आदतों में शुमार किया जाता रहा है
  • अच्छी नींद लेना बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे दिमाग और शरीर दोनों संतुलन में रहता है
  • अगर आपके रुम का तापमान थोड़ा ठंडा रहा तो आपको अच्छी और जल्दी नींद आती है

जल्दी सोना और जल्दी जगना अच्छी आदतों में शुमार किया जाता रहा है। ऐसी आदत लगाने से ना सिर्फ आपकी दिनचर्या अच्छी हो जाती है बल्कि आपके स्वास्थ्य पर भी इसका बेहतर असर दिखता है। लेकिन आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इसका पालन कर पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। ऑफिस का काम और फिर शिफ्ट की दिक्कतें इसमें बड़ी बाधा बन जाती हैं। ऐसे में इस आदत को अपना पाना बेहद मुश्किल सा लगने लगता है और यही कारण है कि लोगों की लाइफस्टाइल स्वास्थ्य पर इसका असर दिखने लगता है और सारी चीजों का संतुलन बिगड़ जाता है।

इंसान के लिए अच्छी नींद लेना बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे दिमाग और शरीर दोनों संतुलन में रहता है। रात में देर तक काम करने के कारण जल्दी सोने की चाह अधूरी रह जाती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें रात मे कोई काम नहीं होता फिर भी उन्हें जल्दी नींद नहीं आती है और वे सो नहीं पाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए आज हम कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें अगर आप अपनाते हैं आपको जल्दी सोने और जल्दी जागने से कोई नहीं रोक सकता है। जानते हैं क्या हैं ये उपाय-

  1. कमरे का तापमान कम करें- क्या आपको पता है जब आप सोते हैं तो आपके शरीर का तापमान अपने आप बदलने लगता है। बाहर का तापमान कम होता है और आपके हाथ और पैर का तापमान बढ़ने लगता है। अगर आपका रुम गर्म रहा तो आपको सोने में दिक्कत होती है लेकिन अगर आपके रुम का तापमान थोड़ा ठंडा रहा तो आपको अच्छी और जल्दी नींद आती है।
  2. श्वसन क्रिया करें- श्वसन क्रिया करने से आपके नर्वस सिस्टम पर इसका असर पड़ता है। जब भी कभी आप चिंतित या तनावग्रस्त हों तो आपको ये प्रैक्टिस करनी चाहिए। उपर के सामने के दांत के पीछे अपनी जीभ ले जाएं। जोर से आवाज निकालते हुए मुंह से सांस लें। अब अपने मुंह को बंद करें और नाक से सांस लें और चार तक गिनती गिनें। सांस को 5-7 सेकेंड के लिए रोकें और फिर मुंह से इसे छोड़ें। इसे कम से कम तीन से पांच बार दोहराएं। 
  3. शिड्यूल बनाएं- अपने बेड पर जाने का एक नियमित शिड्यूल बना लें। आप जिस टाइम पर अपने बेड पर जाते हैं अगले दिन के लिए भी हमारी बॉडी उसी हिसाब से तैयार हो जाती है। हमारा बॉडी क्लॉक भी उसी के अनुसार काम करने लगता है। इसलिए जरूरी है कि हि शिड्यूल बनाएं। हर रोज 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। सोने से पहले 30 मिनट तक कम से कम छत की हवा जरूर खाएं इससे बॉडी और माइंड को रिलैक्स मिलता है।
  4. योगा, मेडिटेशन की प्रैक्टिस करें- जब व्यक्ति तनाव में होता है तब उन्हें सोने में परेशानी होती है। योगा और मेडिटेशन ये कुछ ऐसे प्रैक्टिस हैं जो बॉडी और माइंड को रिलैक्स करते हैं ये नींद को सही करने में मदद करते हैं। इन दोनों की नियमित रुप से प्रैक्टिस करने से रात को अच्छी और क्वालिटी नींद आती है।
  5. घड़ी की तरफ ना देखें- आधी रात को उठकर घड़ी देखना आम बात है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये फिर हमारी नींद खराब कर देती है। इनसोमनिया के शिकार व्यक्ति ऐसा करते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने बेडरुम से सोते समय घड़ी को हटा दें।
  6. क्या खाएं और कब खाएं- आप अपने बेड पर जाने से पहले क्या खाते हैं ये भी आपके नींद पर असर करता है। अगर हाई कार्ब मील ले रहे हैं तो ये सुनिश्चित कर लें आप बेड पर जाने के करीब 4 घंटे पहले डिनर करें ताकि वह अच्छे से डाइजेस्ट भी हो जाए।
  7. रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनें- म्यूजिक हमारी क्वालिटी नींद की कमी को पूरा करते हैं। बुद्धिष्ट म्यूजिक जिनमें अलग-अलग तरह के ध्यान मंत्र होते हैं। आप कोशिश करें कि सोने के पहले इन म्यूजिक को जरूर सुनें इससे आपको अच्छी नींद आ जाएगी। रिसर्च में कहा गया है कि सोने के पहले करीब 4 मिनट तक अगर आप रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनते हैं तो आपको क्वालिटी नींद आती है।
  8. दिन के समय एक्सरसाइज करें- शारीरिक व्यायाम को भी बेहतर नींद के लिए बेहद जरूरी माना गया है। सुबह के समय उठकर एक्सरसाइज करना बेहतर माना जाता है। 
  9. सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद कर दें- देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करना नींद का सबसे बड़ा दुश्मन है। टीवी देखना, मोबाइल चलाना, वीडियो गेम खेलना ये सभी आपके नींद को उड़ाने के लिए काफी है। इन सभी चीजों को साइलेंट मोड मे कर अपने से दूर रखें फिर देखिए आपको कैसे नींद आती है।
  10. सोने के पहले किताब पढ़ें- कहा जाता है कि सोने के पहले यदि आप कोई किताब पढ़ते हैं या फिर डायरी लिखते हैं तो आपको अच्छी नींद आती है। इससे आपके मन में पॉजीटिव ऊर्जा का संचार होता है जिसका असर आपके दिल दिमाग व शरीर पर होता है।