लाइव टीवी

क्या आप घूमने के हैं शौकीन? फरवरी में कीजिए इन 10 खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर

Updated Jan 21, 2021 | 12:08 IST

ठंड के मौसम के विदाई के साथ सबक मन में बर्फबारी और बर्फ के चादरों से ढकी पहाड़ियों को देखने के लिए गुदगुदाहट हो रही होगी। ऐसे में आज हम आपके लिए भारत के कुछ शानदार पर्यटन स्थलों की सूची लेकर आए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आगरा का ताजमहल
मुख्य बातें
  • कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए फरवरी महीने में करें मुंबई की सैर
  • फरवरी के महीने में सिक्किम घूमना होगा बेहद यादगार
  • फरवरी माह में गुलमर्ग सबसे शानदार पर्यटन स्थलों और सबका पसंदीदा पर्यटन स्थल

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत के साथ कोरोना जैसी भयावह महामारी का भी अंत हो रहा है। ऐसे में अब आप बिना देरी किए हुए झटपट अपने घूमने की योजना बना सकते हैं। साथ ही अब धीरे धीरे ठंड का मौसम भी विदाई की ओर है और सबके दिलो दिमाग में घर से बाहर घूमने का मन बन चुका है। फरवरी (February) का यह महीना पर्यटकों के घूमने के लिए सबसे शानदार है। ऐसे में आइए जानते भारत के कुछ शानदार पर्यटन स्थलों (Tourist Places) के बारे में, जहां पर आप खूबसूरतर हसीन वादियों के साथ प्रकृति के मनोरम दृश्य का भी आनंद ले सकते है आइए ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं-

सिक्किम

भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य होने के बावजूद भी सिक्किम प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित सिक्किम दक्षिण में पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है। फरवरी के महीने में यहां पर आना पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव हो सकता है।

सुंदर पहाड़ों, गहरी घाटियों से घिरा यह राज्य अपनी हसीन वादियों से पर्यटकों का मनमोह लेता है। यदि आप भी प्रकृति के हसीन वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो सिक्किम आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

कुर्ग (कर्नाटक)

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। फरवरी मार्च से लेकर मई के महीने तक, यहां पर चाय और मसालों के बागान अपने पूरे शबाब पर रहते हैं। जो ना केवल देखने में ही खूबसूरत लगते हैं बल्कि आपके मूड को भी बेहतर कर देते हैं। साथ ही यदि आपको ट्रैकिंग का शौख है या आप सीखना चाहते हैं तो इसके लिए भी कुर्ग एक शानदार जगह है।

जैसलमेर (राजस्थान)

फरवरी के महीने में यदि आप राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं, तो जैसलमेर को अपनी लिस्ट में शामिल करना ना भूलें। हल्की ठंड और खूबसूरत मौसम में यह जगह आपके घूमने के लिए बेहद शानदार पर्यटन स्थल है। यहां पर आप डेजर्ट सफारी, जैसलमेर किला, पाकिस्तान बॉर्डर और राजपुताना हवेलियों को देख सकते हैं।

गुलमर्ग

यह भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक और कपल्स का सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टीनेशन है। बर्फ की चादरों से ढ़की वादियों औऱ प्रकृति के शानदार दृश्य को देख आप मंत्रमुग्ध हो उठेंगे। फरवरी में यहां पर आना पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा, कुमाऊं का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है और बहुत ही मशहूर पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपने भव्य मंदिरों और शानदार मौसम के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप प्रकृति के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं। फरवरी माह में यह स्थान आपके घूमने के लिए सबसे शानदार पर्यटन स्थल है।

गोवा

भारत का सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टीनेशन साल भर स्थानीय और अंतर्राष्ट्री पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। फरवरी का महीना यहां पर घूमने के लिए सबसे शानदार पर्यटन स्थल है। इस दौरान आप यहां की हसीन वादियों के साथ बीच का आनंद ले सकते हैं। यदि आप फरवरी के महीने में घूमने की योजना बना रहे हैं तो गोवा को अपनी लिस्ट में शामिल करना ना भूलें।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला फरवरी के महीने में घूमने के लिए सबसे शानदार पर्यटन स्थल है। जिसकी मनमोह लेने वाली बर्फीली वादियां तथा लुभावने दृश्यों को देख आप मंत्रमुग्ध हो उठेंगे। यहां पर हर साल लगभग लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यदि आपको भी स्नोफॉल देखने का ज्यादा मन हो रहा है तो फरवरी के मौसम में आपको यहां पर जबरदस्त बर्फ देखने को मिलेगी। साथ ही आप शिमला के चर्च भी घूम सकते हैं।

उदयपुर

झील के किनारे राजस्थान में बसा यह शहर सबसे शानदार पर्यटन स्थल है। चारो ओर पहाड़ियों से घिरा यह शहर पर्यटको का मनमोह लेता है। आपको बता दें खूबसूरती के कारण उदयपुर को वेनिस ईस्ट भी कहा जाता है। यहां पर आप पिछोला झील, जयसमंद झील के खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। फरवरी माह में यह स्थान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

आगरा

फरवरी के महीने में आगरा में "ताज महोत्सव" बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसलिए यदि आप इस महीने कहीं जाएं या ना जाएं पर थोड़ा सा समय आगरा घूमने के लिए अवश्य निकालें।  साथ ही आप आगरा जाकर मेहताब बाग घूम सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यमुना एक्सप्रेस वे के जरिये आप एक ही दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं।

मुंबई

मुंबई में पूरे साल एक जैसा मौसम रहता है लेकिन यदि आप फरवरी के महीने में मुंबई घूमने जाएंगे तो बारिश ना होने की वजह से आपको घूमने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। देश भर में पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए आप मुंबई की सैर कर सकते हैं। यह स्थान इस महीने में आपके घूमने के लिए सबसे शानदार पर्यटन स्थल है।