लाइव टीवी

Perfume Tips: पूरे दिन महकना चाहते हैं तो रात में लगाएं परफ्यूम, देर तक खुशबू के ल‍िए अपनाएं ये टिप्‍स

Updated Apr 09, 2021 | 12:22 IST

अक्सर लोगों की शिकायत होती है की डियोड्रेंट की महक कुछ ही देर में गायब हो जाती है। आप चाहे कितना महंगा परफ्यूम क्यूं ना खरीद लें, लेकिन यदि आप उसे सही तरीके से नहीं लगाते तो आपकी यह समस्या बनी रहेगी।

Loading ...
Perfume Tips
मुख्य बातें
  • एक ही कंपनी का डियोड्रेंट लंबे समय तक ना लगाएं
  • अंडरआर्म्स के साथ शरीर के अन्य अंगों पर भी लगाएं परफ्यूम
  • जानिए रात को डियोड्रेंट लगाने से क्या होता है फायदा

Perfume lagane ka sahi tarika: क्या आप जानते हैं रात को सोते वक्त परफ्यूम लगाने से यह ज्यादा प्रभावी ढ़ंग से काम करता है। जीं हां आपको यह सुनकर जरूर हैरानी होगी, लेकिन आपको बता दें रात को सोते समय परफ्यूम लगाने से पूरे दिन की बदबू शरीर से गायब हो जाती है। साथ ही परफ्यूम लगाते वक्त हम में से ज्यादातर लोग जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद भी शरीर से बदबू गायब नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे परफ्यूम लगाते वक्त आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

ये गलती ना करें

किसी मीटिंग या डेट पर जाते वक्त अक्सर आप जल्दबाजी में खूब सारा परफ्यूम लगाते हैं, लेकिन शरीर के जिन हिस्सों से पसीने की बू आती है वहां आपका ध्यान नहीं जाता। ऐसे में अपने अंडरआर्म्स में अच्छी तरह परफ्यूम लगाएं।

शरीर के अन्य अंगों पर भी लगाएं

अक्सर लोग अंडरआर्म्स में परफ्यूम लगाते हैं, हद से हद कपड़ों पर इसका छिड़काव कर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें इसके अलावा भी शरीर के कई ऐसे हिस्से होते हैं जहां से पसीने की दुर्गंध आती है। इसलिए इसे शरीर के अन्य अंगों पर भी अच्छे से लगाएं। ताकि परफ्यूम की महक लॉन्ग लास्टिंग बनी रहे।

एक ही डोड्रेंट लंबे समय तक ना लगाएं

आपको अपने परफ्यूम को बदलते रहना चाहिए, एक ही परफ्यूम को लंबे समय तक ना लगाएं। क्योंकि हो सकता है पहले की तुलना में आपको अब अधिक पसीना आता हो। इसलिए परफ्यूम को समय समय पर बदलते रहें।

रात में लगाएं डियोड्रेंट

रात में सोने से पहले परफ्यूम लगाना बेहतर होता है, क्योंकि इस दौरान पसीना कम आता है। इससे सुबह भी पसीने की बू नहीं आती।