लाइव टीवी

Women Do Not Date These Men: इस तरह के पुरुषों को डेट नहीं करती महिलाएं, इन 5 आदतों को करती हैं नापसंद

Updated Mar 17, 2021 | 09:19 IST

यदि आपके साथ कोई भी महिला डेट करना पसंद नहीं कर रही हो, तो मुमकिन है इसके पीछे आपकी कोई आदत वजह हो जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Loading ...
Representative Image (Image- iStock)
मुख्य बातें
  • नेगेटिव सोच वाले पुरुष के साथ महिला कभी भी डेट पर जाना पसंद नहीं करतीं।
  • शराब पीने की लत व्यक्ति के छवि को खराब करता है।
  • महिला के साथ डेट पर जाने के लिए उन्हें बदलने की कोशिश ना करें।

डेट करना हर किसी को पसंद होता है और हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा हो, जिसके साथ वो हर बात शेयर कर सकें और वो शख्स उन्हें समझे। लेकिन बहुत सारे पुरुष ऐसे भी होते हैं, जिनके साथ महिलाएं डेट करना पसंद नहीं करतीं। इस बात को जानना बेहद जरूरी है कि किस वजह से महिलाएं उनके साथ डेट करना पसंद नहीं करतीं। अगर आपके साथ भी महिलाएं डेट पर जाने से कतराती हैं तो आपको यह जानने की जरूरत है कि इसकी वजह क्या है। यहां बताए गए 5 कारण आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानें किस तरह के स्वभाव वाले पुरुष के साथ महिलाएं डेट करना पसंद नहीं करती हैं।

 5 कारण जिनकी वजह से महिलाएं ऐसे पुरुष संग डेट पर जाना पसंद नहीं करती

1. नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति के साथ

नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति को ज्यादातर लोग पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में यदि कोई पुरुष हर छोटी बात पर किसी महिला से शिकायत करें, तो शायद ही किसी महिला को ऐसा पुरुष पसंद आए। ऐसे पुरुष के साथ कोई भी महिला डेट करना कभी पसंद नहीं करेंगी।

2. किसी महिला को काम की तरह समझना

माना कि आप अपने काम को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन यदि आप किसी महिला को अपने अनुसार बदलने की कोशिश करें या उसे एक प्रोजेक्ट की तरह समझें, तो ऐसे पुरुष के साथ महिला डेट करना कभी पसंद नहीं करेंगी। इस तरह का स्वभाव आप दोनों के रिश्ते में दूरियां भी ला सकता हैं।

3. महिला के सिर्फ लुक पर ध्यान देना

यदि आप किसी महिला के अन्य चीजों पर ध्यान ना देकर सिर्फ उसकी खूबसूरती पर ध्यान केंद्रित कर उसकी तारीफ करें, तो इस तरह की हरकत  महिलाओं को पसंद नहीं होती है। इस तरह के सोच वाले पुरुष के साथ महिलाएं कभी भी डेट पर जाना पसंद नहीं करती है।

4. जरूरत से ज्यादा कंजूस

सोच समझकर पैसा खर्च करना अच्छी आदत है लेकिन कई पुरुष काफी कंजूसी होते हैं जो पैसा खर्च करने से पहले से कई बार सोचते हैं। ऐसे पुरुष को महिलाएं कभी पसंद नहीं करतीं। ऐसे पुरुष के साथ महिला कभी डेट पर नहीं जाने की जाना चाहेंगी।

5. शराब पीने वाला पुरुष

शराब पीना एक बुरी आदत है। यदि कोई पुरुष का शराब सेवन करता हो, तो वैसे पुरुषों के साथ महिला कभी भी डेट करना पसंद नहीं करती है। शराब किसी भी व्यक्ति की छवि को खराब बनाता है।