लाइव टीवी

5 Signs Of A Good Relationship: ये 5 बातें बताती हैं पार्टनर संग कितने खुश हैं आप, कितना हेल्दी है आपका रिश्ता

Updated Feb 10, 2021 | 12:11 IST

स्वस्थ जोड़े को हफ्ते में एक बार जरूर गुस्सा होना चाहिए और लड़ना चाहिए क्योंकि इससे रिश्ता लंबा और गहरा होता है।

Loading ...
Representative Image (Image- iStock)
मुख्य बातें
  • पति-पत्नी के रिश्ते में वफादारी होना बेहद जरूरी है।
  • लड़ाई करना रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है।
  • रिलेशनशिप में छोटे- मोटे तकरार होना आमबात है, उनका असर रिश्तों पर ना पड़ने दें।

प्यार करना तो बेहद आसान होता है लेकिन उस रिश्ते को बरकरार रखना उतना ही मुश्किल काम है। कोई भी रिश्ता समझौता, सहमति और प्यार से कायम होता है। ऐसे में दोनों लोगों को एक-दूसरे को अहमियत देनी चाहिए। अगर आप खुशी-खुशी अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं तो यह आपके गहरे और अच्छे रिश्ते का संकेत है। आपकी ये आदत आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताएंगे जिससे आप जान पाएंगे कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है और कितने लंबे समय तक बना रहेगा। 

1. सम्मान 

किसी भी रिश्ते में सम्मान बहुत जरूरी है। सम्मान यह दिखाता है कि हम अपने पार्टनर के लिए स्पेशल फील करते है। जब जरूरी हो तब उन्हें शुक्रिया कहना ना भूलें। एक- दूसरे के कामों व बातों दिलचस्पी दिखाएं। साथ ही अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना भी जरूरी है।

2. साथ में समय बिताना 

अपने पार्टरन के साथ समय बिताना बेहद जरूरी है। रिश्ते के शुरुआत में अक्सर लोग ऐसा करते हैं लेकिन बाद में इसे भूल जाते हैं। जरूरी नहीं कि आप खास डिनर पर ही साथ समय बिता सकते हैं। घर पर ही एक अच्छी सी बात-चीत या कॉफी भी आपके प्यार को गहरा करती है।  

3. प्यार का जेस्चर 

अपने पार्टनर के प्रति प्यार व्यक्त करना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप उन्हें समय- समय पर तोहफे दे सकते हैं, डेट पर ले जा सकते हैं या फिर उनकी पसंद का खाना बनाकर भी अपने पार्टनर के प्रति प्यार दिखा सकते हैं।

4. इंटिमेसी 

किसी भी रिश्ते में प्यार बना रहने के लिए इंटिमेसी भी जरूरी है। इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन की मात्रा बढ़ती है जिसे 'लव हार्मोन' भी कहा जाता है। यह रिश्ते को मजबूती तो देता ही है साथ- साथ तनाव को कम करता है और आपके प्यार को और मजबूत करता है। 

5. टीमवर्क

मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है कि पार्टनर्स के बीच टीमवर्क हो। एक स्वस्थ रिश्ते में एक टीम के रूप में काम करना महत्वपूर्ण है। काम को बाटकर करने से हमेशा प्यार बढ़ता है।