लाइव टीवी

बेसन के फेस पैक से रंगत निखरने समेत होते हैं ये 6 फायदे, जानिए कैसे करें यूज

Updated Sep 18, 2021 | 16:27 IST

Besan Face Pack: बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्‍व होते हैं। इसके फेस पैक का इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा संबंधित रोग दूर होते हैं।

Loading ...
besan face pack (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • बेसन के फेस पैक को हल्‍दी के साथ इस्‍तेमाल किया जा सकता है
  • बेसन का इस्‍तेमाल त्‍वचा की गंदगी को दूर करने में किया जाता है
  • बेसन से डेड सेल्‍स भी दूर होते हैं। ये त्‍वचा को एक्सफोलिएट करता है

Benefits of besan face pack: बेसन का फेस पैक दाग-धब्बों से छुटकारा पाने और त्वचा की रंगत को निखारने के लिए सबसे बेहतर घरेलू नुस्‍खों में से एक है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से त्‍वचा चमकदार भी बनती है। बेसन में कई अलग अलग चीजों को मिलाकर उबटन बनाकर लगाने से दोगुना फायदा होता है। आज हम आपको बेसन के फेसपैक से होने वाले ऐसे ही फायदे और इसे बनाने का तरीके के बारे में बताएंगे। 

त्वचा के पीएच स्तर को करता है संतुलित 

बेसन का फेस पैक क्षारीय प्रकृति का होता है। यह त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे त्‍वचा लंबे समय तक टाइट रहती है। 

गंदगी हटाने में मददगार 

बेसन फेस पैक का नियमित उपयोग करने से त्वचा की गंदगी, विषाक्त पदार्थों और अन्य अशुद्धियों से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्‍टीरियल तत्‍व स्किन फंगस आदि से भी बचाते हैं। 

अतिरिक्त तेल से मिलता है छुटकारा

बेसन का फेस पैक त्वचा के स्तर को संतुलित करने के लिए भी अच्छा होता है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीने बिना अतिरिक्त तेल को हटा देता है, जिससे स्किन मुलायम हो जाती है।

डेड सेल्‍स हटाने के लिए भी बेहतर 

बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटिंग एजेंट भी है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और यहां तक कि बेसन का फेस पैक एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। इसे लगाने से बेजान त्‍वचा में जान आ जाती है। 

स्किन को बनाता है चमकदार 

बेसन का फेस पैक नियमित तौर पर लगाने से दाग धब्‍बों और कील मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। इससे त्‍वचा में ग्‍लो आता है। जिससे स्किन क्रिस्‍टल क्लियर दिखती है। 

अतिरिक्त बाल को हटाने में करता है मदद 

चेहरे पर अतिरिक्त बालों को हटाना के लिए भी बेसन के फेस पैक का नियमित उपयोग किया जा सकता है। इसे चीनी और नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं बेसन का फेस पैक 

बेसन में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं। अगर इसे हल्‍दी के साथ मिलाकर लगाया जाए तो काले धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए आधा कप बेसन में एक चम्‍मच हल्‍दी पाउडर और एक चम्‍मच नींबू का रस मिलाकर पानी से घोल तैयार कर लें। इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। आप चाहे तो एलोवेरा डालकर भी बेसन का फेस पैक इस्‍तेमाल कर सकते हैं।