लाइव टीवी

Tips For Skin After Shaving: शेविंग के बाद चेहरा काला लगता है? इन टिप्स से चांद की तरह चमकेगा

Updated May 08, 2022 | 23:12 IST

Home Remedies For Men Skin: अक्सर कुछ पुरुषों में क्लीन शेव के बाद चेहरे में कई तरह की दिक्कतें आने लगती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Tips For Men Skin
मुख्य बातें
  • रेगुलर सेविंग करने से स्किन में बुरा असर पड़ता है
  • चेहरा ड्राई हो जाता है व चेहरे में जलन होने लगती है
  • शेविंग करने के बाद कच्चे दूध को अपने चेहरे में लगाएं

Home Remedies For Men Skin: कुछ पुरुषों को बियर्ड रखने का शौक होता है तो कुछ को क्लीन शेव रहना पसंद है। जबकि कुछ ऑफिसों में क्लीन शेव रखना बेहद जरूरी होता है और ऐसे में पुरुषों को रेगुलर सेविंग करनी पड़ती है। रेगुलर सेविंग करने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। जैसे चेहरा ड्राई हो जाता है, चेहरे में जलन होने लगती है। इसके साथ ही सबसे बड़ी समस्या होती है कि रेगुलर सेविंग करने से चेहरा काला लगने लगता है। इसके अलावा भी कई और साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए शेविंग के बाद कुछ टिप्स जरूर अपनाएं। इन टिप्स को अपनाने से शेविंग के बाद चेहरे पर आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी और आपके चेहरे में निखार बना रहेगा। 

पढ़ें- गुलाबी गालों के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, हफ्तेभर में दिखेगा फर्क

कच्चा दूध

शेविंग करने के बाद कच्चे दूध को अपने चेहरे में लगाएं। इसे लगाने के लिए एक कटोरी में पांच से छह चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें कॉटन डूबाकर अपने चेहरे पर लगाए। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे शेविंग के बाद चेहरे पर कालापन दूर हो जाएगा।

कच्चा आलू

कच्चा आलू त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। चेहरे पर शेविंग के बाद आप कच्चा आलू लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए कच्चे आलू को घिस लें और उसका रस निकाल लें। कॉटन से इसके रस को पूरे चेहरे में लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे चेहरे पर सूखने दें और फिर बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे का कालापन और जलन दूर हो जाएगी।

पपीता

पपीता तो हर किसी को पसंद होगा। पपीता जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है उतना ही त्वचा के लिए भी। क्लीन शेव के बाद पपीते को चेहरे पर लगाने से चेहरे से ड्राइनेस दूर हो जाती है। इसे लगाने के लिए पपीते को मैश कर लें। फिर पूरे चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक मसाज करते हुए इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर जलन व कालापन दूर होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)