लाइव टीवी

Amla Benefits: विटामिन सी का भंडार है आंवला, रोज एक आंवले के सेवन से दूर होंगी कई बड़ी बीमारियां

Updated May 30, 2022 | 11:18 IST

Amla Benefits For Health: आंवले का सेवन शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। रोज सुबह खाली पेट आंवले के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और कई रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
amla Benefits
मुख्य बातें
  • आंवले में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को हर तरीके से स्वस्थ बनाते है
  • आंवले का कई तरीके से सेवन किया जा सकता है
  • आंवले का जूस, मुरब्बा, अचार व कच्चा खाने से हमारे शरीर में कई बड़े फायदे होते हैं

Amla Ke Fayde: आंवले का अचार व मुरब्बा आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है। स्वाद के साथ- साथ आंवला हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आंवले में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को हर तरीके से स्वस्थ बनाते है। आंवले का कई तरीके से सेवन किया जा सकता है। आंवले का जूस, मुरब्बा, अचार व कच्चा खाने से हमारे शरीर में कई बड़े फायदे होते हैं। आयुर्वेद में भी आंवले को लाभकारी व गुणकारी बताया गया है। माना जाता है कि रोजाना सुबह खाली पेट एक आंवला खाने से कई तरीकों समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। खाली पेट आंवले का सेवन कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। आंवला सेहत व त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं खाली पेट सुबह आंवला खाने से किन बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

Also Read: Skin Care Tips: तेज धूप से हाथों का रंग पड़ गया है काला? इन टिप्स की बदौलत हाथ बन जाएंगे पहले जैसे

डायबिटीज मरीजों के लिए है फायदेमंद

डायबिटीज मरीजों के लिए आंवला रामबाण है। इसका रोज सुबह खाली पेट शहद के साथ सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। आंवले में क्रोमियम नाम का तत्व पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करने के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिस वजह से इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी हानिकारक हो सकता है।

Also Read: Refrigerator Hacks: गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज में इन पांच चीजों को रखना सेहत के लिए हो सकता है 'अनहेल्दी'

खून की कमी होती है दूर

आंवला शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। आंवला खाने से खून की कमी शरीर में नहीं होती है। आंवले में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन करने से खून की कमी दूर होती है और एनीमिया जैसी समस्या से भी बचाव होता है।

बढ़ाता है इम्यूनिटी सिस्टम

आंवला इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने के लिए सबसे बेहतर है। कोरोना काल में डॉक्टर ने भी आंवला खाने की सलाह दी थी। आंवला में विटामिन के प्रचुर मात्रा होती हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। ऐसे में शरीर में होने वाले रोगों से लड़ने की ताकत देती है।

हृदय से जुड़ी समस्या से दिलाता है छुटकारा

आंवला हृदय से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आंवला में क्रोमियम जिंक और कॉपर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल  घटाता है। इसके साथ ही रक्त वाहिकाओं में आने वाली सूजन को भी कम करता है। यह हार्ट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)