लाइव टीवी

Fitness secret: खुद को किस तरह फिट रखती हैं अनन्या पांडे, जानें क्या है उनका डाइट सीक्रेट

Updated Dec 29, 2019 | 08:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ananya pandey fitness secrets: अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहती हैं और अपना वजन घटाना चाहती हैं तो अनन्या की सीक्रेट डाइट आपके काफी काम आएगी।

Loading ...
ananya pandey fitness secrets
मुख्य बातें
  • सामान्य रूप से अनन्या किसी भी डाइट को अच्छे से फॉलो नहीं करतीं
  • अनन्या कभी भी अपना नाश्ता स्किप नहीं करतीं
  • दोपहर के खाने में भी वह सेहतमंद खाना ही पसंद करती हैं

हर साल की तरह इस साल भी बहुत से कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनमें से एक हैं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे। बता दें अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया ने भी डेब्यू किया। वहीं फिल्म में लीड रोल में टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।  

बता दें, हाल ही में अनन्या पांडे फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आईं थी। हालांकि, कई लोग उन्हें उनकी फिगर के लिए काफी पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह खुद को फिट और एक्टिव कैसे रखती हैं और इसके साथ अपनी सेहत और त्वचा का भी ध्यान रखती हैं। 

अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहती हैं और अपना वजन घटाना चाहती हैं तो अनन्या की सीक्रेट डाइट आपके काफी काम आएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह खुद को कैसे फिट रखती हैं। 

अनन्या पांडे का डाइट प्लान

1. सामान्य रूप से अनन्या किसी भी डाइट को अच्छे से फॉलो नहीं करतीं। हालांकि, वह सेहतमंद खाना खाती हैं और खुद को साफ सुथरा रखती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत ग्रीन जूस से करती हैं। यह जूस पानी और खूब सारी हरी सब्जियों से मिलकर बनता है। यह उनकी बॉडी को साफ करता है और उन्हें अच्छा महसूस कराता है। 

2. जब नाश्ते की बात हो तो अनन्या कभी भी अपना नाश्ता स्किप नहीं करतीं। वह नाश्ते में ऑमलेट या फिर टोस्ट बटर खाना पसंद करती हैं। उन्हें ब्लैक कॉफी भी काफी पसंद है और वह नाश्ते में एक कप ब्लैक कॉफी भी पीती हैं। कभी कभी वह नाश्ते में इडली, डोसा उपमा खाना भी पसंद करती हैं। 

3. दोपहर के खाने में भी वह सेहतमंद खाना ही पसंद करती हैं। खासकर अगर वह शूटिंग कर रही होती हैं तो वह चिकन सैंडविच जरूर खाती हैं। 

4. अनन्या पांडे को स्नैक्स खाना काफी पसंद हैं और वह रोजाना शाम को नट्स या फिर स्नैक्स खाती हैं। इसके साथ वह एक कप ब्लैक कॉफी भी लेती हैं। आमतौर पर वे दिन में दो बार ब्लैक कॉफी पीती हैं। उन्हें सीजन में मिलने वाले फल जैसे आम और अंगूर भी काफी पसंद हैं। इसके अलावा वह रोजाना नारियल पानी और अधिक मात्रा में पानी पीती हैं। 

5. वह रात के खाने में ज्यादा हैवी चीजें पसंद नहीं करतीं। इसलिए वह रात के खाने में ग्रिल्ड फिश या चिकन सूप पीती हैं। अनन्या को डार्क चॉकलेट खाना भी पसंद है और रात को खाना खाने के बाद भूख लगने पर वह चॉकलेट खाना पसंद करती हैं।