लाइव टीवी

कश्‍मीर के ट्यूल‍िप फेस्‍ट‍िवल से बैसाखी-बीहू तक - देखें April 2021 का इंड‍ियन फेस्‍ट‍िवल और इवेंट कलेंडर

Updated Mar 31, 2021 | 12:49 IST

अप्रैल माह अपने खुशगवार मौसम के साथ खास पर्वों के लिए भी जाना जाता है। इस माह बैसाखी से लेकर बिहु तक भारत में अनेक पर्व मनाया जाता है।

Loading ...
April 2021 Indian Festival And Guide
मुख्य बातें
  • 1 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा ट्यूलिप महोत्सव का आयोजन
  • 13 अप्रैल को मनाया जाएगा बैसाखी का पर्व
  • इस माह में एक नहीं बल्कि 6 पर्व और महोत्सव का किया जाएगा आयोजन

विविधता में एकता की पहचान रखने वाले भारत देश में हर खुशी के मौके को एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अप्रैल का महीना भी दस्तक दे चुका है। अप्रैल का महीना कई मायनों में खास होता है। ईस्टर से लेकर ट्यूलिप महोत्सव तक इस माह भारत में अलग अलग राज्यों में अनेक पर्वो का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप जान सकते हैं भारत में अप्रैल माह में मनाए जाने वाले खास पर्व के बारे में।  

List Of April Festival In India, April Festival In India

Easter 2021 

ईस्टर ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ईस्टर पर्व ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसाह मसीह दोबारा जीवित हुए थे, जिसे ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे कहते हैं। इस बार ईस्टर पर्व 4 अप्रैल को है।

Tulip Festival 2021, Kashmir 

कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन एशिया का सबसे बड़ा गार्डन है। जो तीन लेवल पर बनाया गया है। जहां हर साल कश्मीर टूरिज्म बोर्ड द्वारा ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जिसमें आप एक या दो नहीं बल्कि 46 प्रकार के ट्यूलिप देख सकते हैं। गर्मियो की शुरुआत के साथ ही इस पर्व की भी शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें यह एशिया का सबसे बड़ा उद्यान है। ऐसे में यदि आप भी घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं तो ट्यूलिप फेस्टिवल का देखने के लिए कश्मीर का दौरा अवश्य करें।

इस पर्व का आयोजन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।

Baisakhi 2021 

बैसाखी सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व को खासतौर पर पंजाब के अमृतसर में मनाया जाता है। यह अप्रैल 2021 में मनाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय हिंदु त्योहारों में से एक है। यह पर्व हर साल बैसाख के महीनें में आता है। इस दौरान किसानों की रबी की फसलें पक कर खेतों में लहलहाती है, किसानों के मन में फसलों को देखकर खुशी मिलती है औऱ वह अपनी खुशी का इजहार बैसाखी के पर्व को मनाकर करते हैं। आपको बता दें इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। तथा इस पर्व को लेकर मान्यता है कि इस दिन सिख धर्म के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा के रूप में सिखों को संगठित किया था।

इस पर्व का आयोजन
आपको बता दें अप्रैल माह में 13 तारीख को इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पर्व की धूम पंजाब के अमृतसर में देखने को मिलती है।

Bihu 2021 

बिहु, असम के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। जब मौसम की पहली फसल को असम के लोग अपने देवता शबराई को अर्पित करते हैं। यह पर्व नए साल की पहली फसल के पकने की खुशी में मनाया जाता है। यह त्योहार 7 दिनों तक चलता है। इसे बेहोग बिहू के नाम से भी जाना जाता ह। बिहु के पहले लोग गाय की पूजा करते हैं। असमिया लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन कुछ खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोकगीत और नृत्य शामिल है। आपको बता दें इस पर्व को असम के अलावा पंजाब, केरल, तमिलनाडु में अलग अलग नामों से मनाया जाता है।

कब मनाया जाएगा यह पर्व

यह पर्व 15 से 21 तारीख तक मनाया जाता है।

Aoling Festival, Nagaland

नागालैंड के इस पर्व को बसंत के आगमन के तौर पर मनाया जाता है। इस समय वहां पर्यटकों के ल‍िए कई तरह के आयोजन क‍िए जाते हैं। खूबसूरत नजारे देखने के ल‍िए यहां का टूर प्‍लान कर सकते हैं। 

Chithirai Festival 2021, Tamil Nadu

चिथिराई महोत्सव अप्रैल माह में मनाया जाने वाला तमिलनाडु के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह पर्व तमिलनाडु के मदुरई जिले में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह भगवान शिव और देवी मीनाक्षी (भगवान विष्णु की बहन) की शादी कीब याद में मनाया जाने वाला पर्व है। इस पर्व की शुरुआत झंडारोहण से शुरु होती है। यह भारत में अप्रैल माह में मनाया जाने वाला सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है।

कब मनाया जाता है यह पर्व

इस पर्व का आयोजन तमिलनाडु के मदुरई जिले में 1 से 6 अप्रैल तक मनाया जाएगा।

Kadammanitta Padayani, Kerala

केरल के कदममनीट्टा महोत्सव मलयालम कैलेंडर पडयानी के अनुसार मेडम महीनें में पहले दिन मनाया जाता है। केरल में इस सप्ताह त्योहार का आयोजन तब किया जाता है जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। इस पर्व को लेकर केरल में खास तैयारियां की जाती हैं औऱ इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

साल 2021 में इस पर्व का आयोजन

इस पर्व का आयोजन 14 से 20 अप्रैल के बीच किया जाता है।