लाइव टीवी

भारत में इन 5 जगहों पर है देवी दुर्गा की भक्ति और शक्ति का संगम, शरद नवरात्रि में जरूर करें इन जगहों के दर्शन 

Updated Sep 24, 2021 | 08:54 IST

Places to Visit During Sharad Navratri: नौ दिनों का शुभ पर्व नवरात्रि, हर साल अपने साथ उत्साह और उमंग लेकर आता है। इन 9 दिनों में आप भारत के अलग-अलग जगहों पर नवरात्रि का लुत्फ उठा सकते हैं। 

Loading ...
शरद नवरात्रि में जरूर करें इन 5 जगहों के दर्शन (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • देवी की अद्भुत शक्ति के साथ बंगाल में मनाएं नवरात्रि। 
  • गुजरात की नवरात्रि देखकर बाग-बाग हो जाएगा दिल। 
  • शरद नवरात्रि के दौरान पंजाब में हो जाएं देवी की भक्ति में लीन। 

Places to Visit During Sharad Navratri: नवरात्रि का शुभ पर्व देवी दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है नव और रात्रि। ‌नव का अर्थ नौ और रात्रि का अर्थ रात होता है। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है। नवरात्रि के दौरान पूरे भारत में उत्साह और उमंग का माहौल छा जाता है। इन नौ दिनों में लोग देवी दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं। वहीं, कुछ लोग इन नौ दिनों में पूजा-पाठ के साथ डांडिया और गरबा भी खेलते हैं। नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी या दशहरा मनाया जाता है जिस दिन रावण के पुतले को जलाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में नवरात्रि बेहद खास अंदाज में मनाई जाती है। अगर आप, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाली नवरात्रि की झलक देखना चाहते हैं तो आपको इन जगहों पर अवश्य जाना चाहिए। 

1. पश्चिम बंगाल

नवरात्रि के दौरान पश्चिम बंगाल में एक अलग ही उत्साह देखा जाता है। इस खूबसूरत राज्य में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल लगते हैं। औरतें इस दिन विशेष रूप से तैयार होती हैं। यहां नवरात्रि पर सिंदूर की होली खेली जाती है। आपको अपने जीवन में एक बार जरूर पश्चिम बंगाल आकर नवरात्रि का लुत्फ उठाना चाहिए।

2. गुजरात

नवरात्रि के पर्व के दौरान गुजरात में भी एक नई उमंग नजर आती है। देवी दुर्गा की पूजा के साथ लोग यहां गरबा करके नवरात्रि मनाते हैं। नवरात्रि के दौरान, गुजरात में हर जगह डांडिया और गरबा नाइट संचालित किया जाता है। भारी मात्रा में लोग यहां नवरात्रि मनाने आते हैं।

3. पंजाब

पंजाब में नवरात्रि के दौरान लोग सप्तमी, अष्टमी और नवमी को ध्यान में रखते हुए व्रत रखते हैं। नवरात्रि के दिन व्रत का पारण पंजाब में छोटी कन्याओं को भोग लगा कर किया जाता है। लोग अपने घरों में देवी के रूप में नौ कन्याओं को पूजते हैं और उन्हें भोजन करवाते हैं। यहां नवरात्रि के नौ रातों में जागरण किया जाता है। 

4. वाराणसी

भारत की पवित्र नगरी में से एक वाराणसी में नवरात्रि के दौरान माहौल बहुत खुशनुमा हो जाता है। यहां लोग रामलीला संचालित करके नवरात्रि मनाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में वाराणसी का पूरा शहर मां दुर्गा के भक्ति में लीन हो जाता है।

5. दिल्ली

नवरात्रि के दिनों में भी दिल्ली में भी अलग उत्साह और उमंग देखा जाता है। यहां लोग पंडालों में देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और उनकी सेवा भक्ति में लीन रहते हैं।