लाइव टीवी

Health Tips: याददाश्त और दिमाग तेज करने के लिए खाएं ये 7 चीजें, अखरोट से लेकर कद्दू के बीज तक हैं शामिल

Updated Feb 12, 2021 | 14:16 IST

हरी पत्तेदार सब्जियां और फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसी कई चीजें हैं जिनका सेवन करने से याददाश्त मजबूत होने के साथ- साथ दिमाग भी मजबूत भी होता है।

Loading ...
Best Foods to Boost Your Brain and Memory
मुख्य बातें
  • पौष्टिक आहार लेने से मजबूत बनता है दिमाग।
  • ब्रोकोली याददाश्त को मजबूत बनाने में मदद करती है।
  • जानें अच्छी याददाश्त के लिए क्या खाना चाहिए।

किसी बात को भूल जाना बुढ़ापे का लक्षण माना जाता है। लेकिन अभी के इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अधिकतर लोग मानसिक रोग से ही पीड़ित होते है। जिनमें भूलने वाली बीमारी बहुत सुनने को मिलती हैं। हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी से मेमोरी कमजोर होनो के साथ-साथ दिमाग भी कमजोर होते चला जाता है। ऐसी समस्याएं होने से हमें हर कार्य को करने में परेशानी होने लगती हैं। कभी-कभी तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है, कि हमें डॉक्टर से परामर्श लेकर इलाज करवाना पड़ता है। ऐसे में यदि आप इन समस्याओं को दूर करना चाहते है, तो आप इस 7 पौष्टिक आहारओं का सेवन जरूर करें। यह आपके दिमाग संबंधित परेशानियों को दूर करने में बहुत हद तक मदद करेगा। तो आइए जाने वह कौन-कौन से पौष्टिक आहार हैं, जिनका सेवन करने से इस तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

मेमोरी और दिमाग को मजबूत करने वाले 7 पौष्टिक आहार

1. वसायुक्त मछली

वसायुक्त मछली में सैल्मन, सार्डिन और ब्राउन ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाई जाती हैं। यह हमारे मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती हैं।

2. ब्रोकोली

ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन k काफी मात्रा में पाई जाती हैं। जिसके कारण इसे अधिक पोषक तत्व वाला भोजन माना जाता है। इसे खाने से याददाशत कमजोर होने वाली समस्या दूर होती है।

3. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर और मस्तिष्क को क्षति होने से बचाते हैं। साथ ही यह दिमाग तेज करने में भी मदद करते हैं। 

4. अखरोट

दिमाग तेज करने के लिए अखरोट का नियमित सेवन करने से मस्तिष्क हमेशा स्वस्थ रहता है और हृदय संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी कई हद तक कम हो जाता है।

5. अंडा

अंडा में विटामिन  बी 6, बी 12, फोलेट और कोलीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। अध्ययन के मुताबिक कोलीन के अधिक सेवन करने से याददाश्त  एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है।

6. संतरा

संतरा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो यादाश्त मजबूत करने का इच्छा पोषक तत्व माना जाता है।

7. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क में मानसिक तनाव और सूजन को रोकने का काम करता है। यह मस्तिक की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल रोगों के लिए अच्छा माना जाता है।