लाइव टीवी

Indoor Game: चिलचिलाती धूप में घर में ही खिलाइएं बच्चों को ये खेल, पसंद भी आएगा और दिमाग का विकास भी होगा

Updated May 30, 2022 | 13:42 IST

Smart indoor game: हर बच्चा पढ़ाई करने के बाद खेलने जाना चाहता है, लेकिन तपती धूप की वजह से बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इनडोर गेम एक सही विकल्प है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
smart indoor game for kids
मुख्य बातें
  • इनडोर गेम हमारे बच्चों को हेल्दी बनाएं रखते हैं
  • बच्चों के लिए वर्ड्स गेम सबसे बेस्ट है
  • पजल्स गेम में बच्चों का दिमाग का भी विकास होता है और उनका खेल में मन भी लगता है

Smart indoor game For Kids: स्कूली बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरु होने वाली हैं और घर पर बच्चों को गर्मी में बाहर खेलने जाने के लिए रोकना बहुत ही मुश्किल भरा टास्क होता है। ऐसी चिलचिलाती गर्मी में हर मां बाप को अपने बच्चे की सेहत की फिक्र होती है और वे चाहते हैं कि वह घर में रहकर ही खेलकूद लें। ऐसे में बच्चों के लिए कुछ इनडोर गेम मौजूद हैं। जो ना सिर्फ उनके फन के लिए हैं बल्कि इससे स्ट्रेस भी कम होगा व दिमाग की एक्सरसाइज भी हो जाएगी। यह इनडोर गेम हमारे बच्चों को हेल्दी बनाएं रखते हैं। इनडोर गेम का मतलब वीडियो गेम या मोबाइल गेम से नहीं है। कुछ इनडोर गेम ऐसे होते हैं जो हमारे मस्तिष्क को भी एक्टिव रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे इनडोर गेम के बारे में जिन्हें बच्चे घर पर ही रह कर खेल सकते हैं।

Also Read: Fruit Shake: बच्चा दूध पीने से कतराता है तो गर्मियों में बनाकर दीजिए ये फ्रूट शेक, स्वाद भी और सेहत भी

पजल्स गेम

पजल्स गेम में बच्चों का दिमाग का भी विकास होता है और उनका खेल में मन भी लगता है। पजल्स गेम मार्केट में हर उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। यह गेम स्कूल के बच्चों के लिए बेस्ट गेम है। पजल्स गेम कई तरह के आते हैं। जिसमें कुछ फलों, जानवरों या अल्फाबेट को सही ढंग से जोड़ना होता है। गर्मियों यह गेम घर में रहकर खेला जा सकता है।

Also Read: First Aid Box On Travel: घूमने जा रहे हैं तो साथ में रखें ये फर्स्ट एड बॉक्स, एमरजेंसी में आएगा काम

वर्ड्स गेम

बच्चों के लिए वर्ड्स गेम सबसे बेस्ट है। इस गेम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नई लैंग्वेज, नए शब्द सीखने को मिलते हैं। यह गेम मेंटल हेल्थ के लिए सबसे बेहतर है। इससे बच्चों को नए नए शब्दों के बारे में पता चलता है।

चैस गेम

चैस गेम भारत में शुरू हुआ है। यह खेल पूरी तरह दिमागी खेल है। चेस गेम खेलने से बच्चों का दिमाग का विकास होता है। मस्तिष्क की एक्सरसाइज के लिए यह सबसे बेहतर खेल है। इस गेम को खेलने से कंसंट्रेशन बढ़ता है। बच्चा फोकस करना सीखता है, उसकी सोचने की क्षमता भी बढ़ती है।