लाइव टीवी

Indian Places to visit in March : सुकून पाने और कुदरत को करीब से निहारने के लिए मार्च में इन जगहों की करें सैर

Updated Feb 26, 2021 | 08:19 IST

Best Places To Visit in India in March: यदि आप मार्च महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है, तो यहां बताएं गए जगहों पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

Loading ...
Best Places To Visit in India in March
मुख्य बातें
  • मार्च का महीना सैर-सपाटे के लिए काफी अच्छा माना जाता है
  • प्रकृति से जुड़े हुए कई जगहों पर सैरसपाटे के लिए जा सकते है
  • मार्च का महीना मौसम के हिसाब से सैरसपाटे के लिए अनुकूल होता है

नई दिल्ली: मार्च का महीना यकीनन शानदार इसलिए होता है क्योंकि इस महीने में न तो ज्यादा ठंड रहती है न ही गर्मी। यह महीना घूमने यानी सैरसपाटे के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर  आप अपनी छुट्टी किसी खास जगहों पर बिताना चाहते है, तो आप भारत में इन खूबसूरत और दिलकश जगहों का चुनाव कर सकते है।

यहां आपको कुदरत के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे, जिसे देखकर आप उसका लुत्फ उठाना नहीं भूलेंगे। यकीन मानिए यह लम्हा आपके लिए एक खास लम्हा बन जाएगा। तो आइए जाने कि देश में मार्च में घूमने वाली खूबसूरत जगह कौन-कौन सी है जहां जाकर आप खुद को रिफ्रेश कर सकते है।

1. ऊटी

ऊटी हनीमून के लिए शानदार जगहों में से एक है। यह पहाड़ियों से घिरा हुआ बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊटी में किलच हिल स्टेशन ड्रॉ और कई शानदार जगह है जहां घूमा जा सकता है। मार्च के महीने में यहां धुंध की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाती है, जिस कारण आसमान बिल्कुल साफ दिखाई देता है। इस महीने में झील का पानी बिल्कुल साफ दिखाई देता है। मार्च महीने में आप खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के साथ यहां वोटिंग भी कर सकते है। साथ ही यहां आप यहां ट्रैकिंग और हाइकिंग भी कर सकते हैं। प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठाने के लिए मार्च के महीने में यहां की सैर से आपको खूब आनंद आएगा।

(फोटो- ट्विटर)

2. गोकर्ण

कर्नाटक में स्थित गोकर्ण अपने खूबसूरत मौसम और खूबसूरत समुद्री तटों के लिएजाना जाता है। मार्च के महीने में यहां सैरसपाटे के लिए काफी सैलानी आते हैं। गोकर्ण में सबसे खूबसूरत समुद्र तट ओम समुद्र तट है। यह ओम आकार का है। यहां पर भारत के हिंदू अनुयायियों और सैलानियों की भीड़ काफी लगी रहती है। यदि आप अपनी छुट्टी को यादगार बनाना चाहते है तो यहां की सैर कर सकते हैं।

(फोटो- BCCL)

3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दलदल हिरण जल भैसा एक सिंघा वाला गैंडा, हाथी और अनेकों तरह के पक्षी की प्रजातियाो के लिए मशहूर है।  यदि आपको प्रकृति से जुड़ी चीजों को देखना पसंद है तो आप मार्च के महीने में इस जगह पर जरूर जाएं। 

(फोटो- BCCL)

4. कुर्ग

 कुर्ग कर्नाटक के कुछ खास स्थानों में से एक माना जाता है जहां मार्च के महीने में सैलानी उमड़ पड़ते हैं। यदि आप चाय के बागान की सैर और मसालों के बागान को देखना चाहते हैं, तो मार्च के महीने में यहां जरूर जाएं। मार्च के महीने में यह जगह प्रकृति की खूबसूरत वादियों में से भरा हुआ नजर आता है। यदि आप अपनी छुट्टी कुर्ग में  बिताएं, तो आपकी छुट्टी यकीनन बेहद खूबसूरत बन सकती है।



5. लद्दाख

लद्दाख अनेकों खूबसूरत पर्वतों से घिरा हुआ है। तिब्बती शैली के किले और महल यहां की खूबसूरती को और भी बढ़ाता है। इसके अलावा यहां की अद्भुत संस्कृति लोगों को अपनी तरफ खींचती है।

(फोटो- BCCL)

6. हैवलॉक बीच

हैवलॉक बीच अंडमान और निकोबार दीप समूह में सबसे अधिक लोकप्रिय है जहां सैलानी आते हैं। इसे दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ दीपों में से एक माना जाता है। मार्च के महीने  में यहां  का मौसम घूमने के लिए बेहद खूबसूरत हो जाता है। मार्च के महीने में यहां पानी में हो रहे हलचल देखने का नजारा और भी सुंदर दिखता है। यहां आप कई प्रकार के उष्णकटिबंधीय मछलियों को भी देख सकते हैं।

7. सिक्किम

अगर आप शांति और सुकून के माहौल में कुदरती सौंदर्य का आनंद लेना चाहते है तो सिक्कम शानदार जगहों में से एक है। यदि आप ऐसी जगह पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते है तो सिक्किम ऐसी जगहों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहा त्सोंगमो झील, तीस्ता नदी, रेंजेट नदी में कई मजेदार पानी की गतिविधिय देखने को मिलती हैं। शाम के समय ठंडी हवा यहां के मौसम को और भी सुहावना बना देती है। यहां से आप भारत चीन सीमा नाथूला बार्डर भी जा सकते है और छांगू झील की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

8. तवांग

अरुणाचल प्रदेश में तवांग एक छोटा सा गांव है लेकिन यह जगह बेहद शांत है। मार्च के महीने में यहां और भी शांति बढ़ जाती है। यहां की बर्फीली घाटिया मार्च के महीने में साफ-साफ दिखाई देने लगती है। मार्च में तवांग जाने के लिए सेला टॉप पास सबसे उपयुक्त जगह माना जाता है।