लाइव टीवी

Odisha Tourism: जन्‍नत से कम नहीं हैं ओडिशा की ये खास जगहें, कराती हैं अनूठे भारत के दर्शन

Updated Mar 23, 2021 | 20:21 IST

Places to Visit on Odisha: उड़ीसा पुरी में जगन्नाथ औऱ कोणार्क सूर्य मंदिर के लिए श्रद्धालुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र है। साथ ही यह अपने पर्यटन स्थलों के लिए भी देश दुनिया में शुमार है।

Loading ...
Odisha Tourism

Places to Visit on Odisha: भारत में कुछ ऐसी जगह हैं जो अपनी संस्कृति और विरासत के लिए अद्वितीय हैं, उड़ीसा राज्य भी उन्हीं में से एक है। अपनी समृद्ध परंपरा और अपार प्राकृतिक संपदा से युक्त उड़ीसा अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए देश दुनिया में शुमार है। इसे भारत का खजाना और भारत का सम्मान भी कहा जाता है, जो अपनी प्रकृतिक संपदा और संस्कृति से भारत का परचम पूरे देश दुनिया में बुलंद करता है।

यह राज्य मुख्य रूप से ग्रामीण है लेकिन औद्योगिकरण इसके चेहरे को तेजी से बदल रहा है। उड़ीसा पुरी में जगन्नाथ औऱ कोणार्क सूर्य मंदिर के लिए श्रद्धालुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मार्च से अप्रैल के महीने में यदि आप उड़ीसा घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए उड़ीसा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची लेकर आए हैं।

दरिंगबाड़ी

यदि आप उड़ीसा दौरे पर हैं या फिर जाने वाले हैं औऱ सोच रहे हैं कि क्या उड़ीसा में कोई हिल स्टेशन है तो आपको बता दें दरिंगबाड़ी उड़ीसा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्रतल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वतीय स्थल बेहद खूबसूरत है। इसे उड़ीसा का कश्मीर भी कहा जाता है। घने जंगलों और जीव जंतुओं के लिए यह प्रसिद्ध है। दरिंगबाड़ी पर्वत की आबोहवा आपका मनमोह लेगी, घने जंगलों के बीच झरनों से सरकता पानी वास्तव में बेहद खूबसूरत लगता है। मार्च़ से अप्रैल महीने में इस स्थल का दीदार आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

अत्री

उड़ीसा के खुर्दा जिले का एक छोटा सा गांव अत्री गर्म पानी के झरने के लिए मशहूर है। इस झरने से हर मौसम में यानि 12 महीने गर्म पानी आता है। आपको बता दें यह भुवनेश्वर हवाई अड्डे से कुछ दूरी पर स्थित है। यहां से आप टैक्सी या निजी वाहन से पहुंच सकते हैं। इस स्थान को लेकर कहा जाता है कि यहां की आबोहवा त्वचा रोगों को ठीक करती है। ऐसे में यदि आप उड़ीसा घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस स्थान को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें।

पिप्ली

उड़ीसा का यह शहर अपने हस्तशिल्प कला के लिए पूरे देश दुनिया में शुमार है। इस शहर के एप्लीक वर्क खासतौर पर प्रसिद्ध हैं। यहां के कारीगर एंब्रॉएड्री वाले डिजाइन्स बनाने में कुशल हैं। ऐसे में यदि आपको हैंडीक्राफ्ट पसंद है तो आप अपने मनपसंद हैंडीक्राफ्ट उचित दाम पर खरीद सकते हैं।

गोपालपुर

गोपालपुर उड़ीसा के दक्षिणी सीमा रेखा पर स्थित एक तटीय शहर है। यह स्थान बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है और राज्य में तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। उड़ीशा के इस शहर का दीदार करने हजारों की तादाद में पर्यटक हर महीने आते हैं। आपको बता दें यह स्थान ईस्ट इंडिया के शासनकाल के दौरान बंदरगाह के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। ऐसे में यदि आप समुद्री किनारों को देखने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसे में आप उड़ीसा के इस स्थान को देखना ना भूलें।

बरापदा

मयूरभंज जिले में स्थित बरापदा ओडिशा का एक प्रमुख सास्कृतिक केंद्र है। यह क्षेत्र अपनी कला औऱ संस्कृति के लिए देश दुनिया में शुमार है। मार्च से अप्रैल में यह ओडिशा घूमने के लिए शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। आपको बता दें शहर का नृत्य और गायन देश दुनिया में काफी मशहूर है।

बेरहामपुर

उड़ीशा के पूर्वी तट पर बसा यह शहर धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर है। इसे ब्रम्हपुत्र भी कहा जाता है। यहां पर बहुत से प्रसिद्ध मंदिर उपलब्ध हैं। आपको बता दें उड़ीशा के इस शहर पहुंचना आसान है क्योंकि यहा से सभी रेल मार्ग, वायु मार्ग और रोडवेज सेवाएं उपलब्ध हैं।

धौली शहर

दया नदी के तट पर स्थित धौली शहर भुवनेश्वर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को कलिंग युद्ध से महत्व मिला है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर कलिंग युद्ध लड़ा गया था। यहां पर कई शांति स्तूप हैं, जो दूरदराज के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में यदि आप उड़ीशा घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस स्थान को अपने पर्यटन स्थल में अवश्य शामिल करें।

रूपपार्क विलेज

यदि आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो रूपपार्क विलेज ओड़ीशा के सबसे खूबसूरत गंतव्यों में से एक है। नीले आसमान से सफेद बादलों का पहाड़ों पर उतरना जन्नत का एहसास कराता है। वास्तव में यह खूबसूरत दृश्य आपका मनमोह लेगा। ऐसे में यदि आप ओड़िशा घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस स्थान को अपने पर्यटन स्थल में अवश्य शामिल करें।