लाइव टीवी

Himachal Pradesh की खूबसूरत जगह है Bhagsu शहर, नाग मंद‍िर और झरने की वजह से दुन‍िया भर में है बड़ा नाम

Updated Feb 18, 2021 | 18:31 IST

अगर आप अपने परिवार के साथ पहाड़, झील और झरने के पास घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश में बसा भागसु शहर जरूर जाना चाहिए।

Loading ...
bhagsu city tour (All Pics : Wiki Commons)
मुख्य बातें
  • ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और मनोरम घाटियों के लिए जाना जाता है हिमाचल प्रदेश में स्थित भागसु शहर
  • भागसु शहर का है धार्मिक महत्व, भागसुनाग मंदिर के लिए विश्व में है प्रख्यात
  • धर्मशाला से कुछ ही दूरी पर बसा है भागसु शहर, हर साल पर्यटकों की लगती है भारी भीड़

देवभूमि, हिमाचल प्रदेश कई ऐसे छोटे-छोटे शहरों का मेल है जो अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए पूरे दुनिया भर में जाने जाते हैं। इन्हीं शहरों में से एक है भागसु शहर जो अपने मनोरम वादियों और सुंदर झरनों के वजह से पूरे विश्व में प्रख्यात है। हर साल यहां भारी मात्रा में लोग भागसु शहर के दर्शन करने के लिए आते हैं। भागसु शहर ना ही सिर्फ अपने पर्यटन स्थलों के वजह से जाना जाता है बल्कि यह प्राचीन मंदिरों के वजह से भी काफी मशहूर है। अगर आप अपने परिवार के साथ देवभूमि दर्शन करने के लिए आना चाहते हैं तो भागसु शहर जरूर घूम कर जाइएगा। 

यहां जानिए भागसु शहर में घूमने लायक पर्यटन स्थल, पहुंचने का तरीका और मौसम। 

भागसु शहर के मशहूर पर्यटन स्थल

  1. मैक्लोडगंज से भागसु शहर सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। भागसु शहर में जो भी पर्यटक आता है वह भागसुनाग मंदिर घूमे बिना यहां से नहीं जाता है। शिव जी का यह मंदिर बहुत प्राचीन है और हर साल यहां भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। 
  2. भागसुनाग मंदिर के साथ आप यहां भागसुनाग वॉटरफॉल के मजे भी ले सकते हैं। भागसुनाग वॉटरफॉल में बहता पानी इतना शीतल है कि यह लोगों के दिलों में बस जाता है।
  3. पर्यटकों को इंद्रहार पास घूमना बहुत अच्छा लगता है जो धौलाधार पर्वत श्रृंखला पर 4342 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 
  4. लोग यहां ट्रैकिंग करना बहुत पसंद करते हैं। धर्मशाला से चंबा की तरफ ट्रैकिंग करते हुए आने पर बीच में मिंकियानी पास पड़ता है जो लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां से आप पहाड़ों के मनोरम दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। 
  5. धर्मशाला से कुछ ही दूरी पर त्रिउंड हिल है जहां लोग प्रकृति का दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं। रोमांचकारी लोगों के लिए यह जगह सबसे उचित है क्योंकि यहां ट्रैकिंग भी की जाती है। 
  6. भागसु शहर घूमते समय आपको तिब्बतन म्यूजियम भी जरूर जाना चाहिए। Naddi व्यू प्वाइंट धौलाधार पर्वत श्रृंखला के सुंदर दृश्यों को देखने के लिए बहुत प्रख्यात है। त्रिउंड से ट्रैकिंग करते हुए आपको शुरुआत में ही गुना देवी मंदिर मिलेगा जो अपने धार्मिक महत्व के लिए जानी जाती है। 

कैसे पहुंचे हिमाचल प्रदेश के भागसु शहर

अगर आप एयरलाइन के माध्यम से आना चाहते हैं तो यहां सबसे करीब धर्मशाला एयरपोर्ट पड़ता है। ट्रेन से पहुंचने के लिए भागसु शहर के पास सबसे करीब पठानकोट रेलवे स्टेशन है। आप चाहें तो टैक्सी या कैब बुक करके पठानकोट रेलवे स्टेशन से भागसु शहर आ सकते हैं। धर्मशाला और मैक्लोडगंज से आपको कई बसें भी मिल जाएंगी।

कैसा है भागसु शहर का मौसम

हिमाचल प्रदेश के भागसु शहर का वातावरण मन को प्रसन्न कर देने वाला होता है। यहां का तापमान अक्सर कम रहता है लेकिन फिर भी लोग यहां आना पसंद करते हैं। जो लोग बर्फ का लुफ्त उठाना चाहते हैं उनके लिए भागसु शहर फेवरेट डेस्टिनेशन होता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में भागसु शहर आना चाहते हैं तब भी यहां का मौसम बहुत खुशनुमा रहता है।