लाइव टीवी

White Shoes: सफेद जूतों को चमकाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, हो जाएंगे एकदम नए जैसे

Updated Jun 23, 2022 | 16:58 IST

White Shoes: जूतों को साफ करने के लिए सिरके और सोडे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आधे कप सिरके में एक चौथाई बेकिंग सोडा मिलाएं और अब इस मिश्रण को जूतों पर अच्छे से लगाएं, इससे जूतों के दाग तो साफ होते ही हैं, साथ ही जूतों की चमक भी वापस आती है।

Loading ...
Ways to clean white shoes
मुख्य बातें
  • टूथपेस्ट से सफेद जूतों को करें साफ
  • सफेद जूतों को साफ करने के लिए सिरके का करें इस्तेमाल
  • नींबू का रस भी है सफेद जूतों को साफ करने में कारगर

White Shoes: सफेद जूते पहनने में जितने सुंदर लगते हैं, गंदे होने पर ये उतने ही बुरे भी लगते हैं। सफेद जूते बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं और इन्हें साफ करना बहुत मुश्किल काम होता है। वहीं, अगर एक बार सफेद जूते गंदे हो जाए और इन्हें धोकर साफ भी कर लिया जाए, तो भी इनमें नए जैसी चमक लाना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों को करके आप सफेद जूतों को बिलकुल नए जैसे चमका सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कमाल के फायदों के बारे में, जिससे आप अपने सफेद जूतों को घर पर ही अच्छे से साफ करके चमका सकते हैं। 

पढ़ें - दाग-धब्बों से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा आराम

सफेद जूतों को साफ करने के आसान उपाय

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट भले ही दांतों को साफ करने के लिए जाना जाता हो, लेकिन इससे अन्य चीजों को भी साफ किया जा सकता है। जूतों को साफ करने के लिए गंदे जूतों को पहले किसी गीले कपड़े से साफ कर लें, फिर जूतों पर लगे दागों पर टूथपेस्ट लगाएं। अब ब्रश से जूतों को साफ करें। ध्यान रहे कि जूतों को साफ करने के लिए हमेशा सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

सिरका और बेकिंग सोडा

जूतों को साफ करने के लिए सिरके और सोडे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आधे कप सिरके में एक चौथाई बेकिंग सोडा मिलाएं और अब इस मिश्रण को जूतों पर अच्छे से लगाएं, इससे जूतों के दाग तो साफ होते ही हैं, साथ ही जूतों की चमक भी वापस आती है। 

नींबू का रस

जूतों को साफ करने के लिए नींबू का रस भी बहुत कारगर होता है। दरअसल, इसका एसिडिक नेचर किसी भी तरह के दाग-धब्बों को दूर करने में असरदार होता है। जूतों को साफ करने के लिए अगर नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे न केवल दाग दूर होते हैं, बल्कि बदबू भी दूर होती है। इसके लिए एक कप पानी में नींबू का रस मिलाएं और एक कपड़े से धब्बों वाली जगह पर लगाएं। इससे सारे दाग दूर हो जाएंगे और जूते नए जैसे चमक जाएंगे। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)