लाइव टीवी

Dark Circles Tips: आंखों के काले घेरे दूर करेंगे ये अचूक टिप्स, बढ़ जाएगी सुंदरता

Updated Mar 28, 2022 | 22:12 IST

Dark Circles Tips: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल होना अब एक आम बात है। यह समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। हालांकि इससे छुटकारा पाना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना की माना जाता है।

Loading ...
आंखों के काले घेरे
मुख्य बातें
  • घरेलू उपायों से हटाएं आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल
  • विटमिन-ई और नारियल तेल से एक हफ्ते में कम होंगे डार्क सर्कल
  • अमाटर, आलू, शहद और ऐलोवेरा काले घेरे हटाने में हैं कारगर

 Dark Circles Tips: युवा पीढ़ी को अपने करियर के लिए अच्छे लुक्स की जरूरत होती है। डार्क सर्कल होने की समस्या जितनी आम है उतनी ही बड़ी समस्या बन रही है। और आज के समय के लड़के लड़कियां इसे लेकर टेंशन की गिरफ्त में जकड़ जाते है। जो नौकरी पेशेवर लोग है घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते है जिससे आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। ऐसे में जितनी बार आप शीशा देखोगे आपको परेशानी हो लेकिन आप चंद उपायों से डार्क सर्कल से निजात पा सकते है।

1) लेमन जूस
पेट्रोलियम जेली के साथ दो से तीन बूंद लेमन जूस मिलाएं। दोनों को मिक्स करके उसका पेस्ट एक घंटे तक लगा रहने दें। आखों के नीचे की त्वचा नरम होती है इसलिए सूती कपड़े या फिर रुई की मदद से आंखों के आस-पास की त्वचा को साफ करें। और सुबह उठकर मुंह ठंडे पानी से धो लें।

पढ़ें- घर पर कर रहे हैं वैक्स? तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

2) चिल्ड पोटैटो स्लाइस
आलू को छिलने के बाद उसके स्लाइस काट लें और दो बूंद गुलाब जल डालकर फ्रीज में रख दें। उसके बाद उसे आधे घंटे तक आखों पर रख लें ऐसा रात को करेंगी तो ज्यादा फायदा होगा। आपकी आंखों को तुरंत ठंडक मिलेगी और काले घेरे भी जल्दी दूर हो जाएंगे।

3) विटमिन-ई और नारियल तेल
विटामिन ई की गोली से चार पांच बूंद नारियल तेल में डालें। दोनों तेलों को मिक्स करें और इससे पलकों सहित आखों के आस-पास की त्वचा पर लगातार 5 मिनट तक मसाज करें। यह विधि अपनाने पर आपको सिर्फ 5 से 7 दिन के अंदर ही रिजल्ट देखने को मिलेगा।

4) आलू खीरा शहद का लेप
एक स्लाइस आलू और एक स्लाइस खीरा लेकर दोनों को कद्दूकस कर लें। इसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस लेप को पलकों सहित आंखों के चारों तरफ लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए लेट जाएं।

5) टमाटर
टमाटर डार्क सर्कल रिमूवर का काम करता है। इसे रोज सुबह भी खाया जा सकता है स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। एक टमाटर लें और उसे पीस कर पेस्ट बना लें। इसे डार्क सर्कल्स पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें। आप सुबह सबसे पहले टमाटर का रस भी पी सकते हैं। ये हमारी आंखों के नीचे की त्वचा के रंग में सुधार करता है।