लाइव टीवी

How To Make Diya (DIY Diya): दीपावली की सजावट के लिए घर पर बनाएं दीये, इन टिप्स के साथ दीयों को दें डिजाइनर लुक 

Updated Nov 03, 2021 | 17:33 IST

Diwali 2021, DIY Diya For Diwali: दीपावली 2021 डेकोरेशन के लिए बाजार से दीया खरीदने की जगह आप घर पर दीया बना सकते हैं और अपने अनुसार उनको डिजाइनर लुक दे सकते हैं। 

Loading ...
घर पर कैसे बनाएं दीया (Pic:iStock)
मुख्य बातें
  • दिवाली डेकोरेशन के लिए घर पर खुद बनाएं दीया। 
  • दिवाली के लिए क्ले से बना सकते हैं दीया। 
  • दीपावली पूजा के लिए आटे से बनाएं खूबसूरत दीये।

Diwali 2021, How To Make Diya For Diwali: दीपावली (Diwali 2021) को दीपों का पर्व कहा जाता है। दीपों की जगमगाहट के बीच इस दिन लोग खुशियां मनाते हैं और अपने घरों को सजाते हैं। दीपों के बिना दीपावली सूनी लगती है। वैसे तो बाजारों में अनेक प्रकार और आकार के दीये उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप इस दीपावली अपने घर का डेकोरेशन (Diwali Decoration Ideas) नए अंदाज में करना चाहते हैं तो इस वर्ष बाजार से दिये खरीदने की जगह घर पर खुद दिये बनाएं। इस तरह आप अपनी दीपावली को और स्पेशल बना सकते हैं और दीयों को मनचाहा आकार और रंग दे सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दीपावली (Diwali 2021 Date) 04 नवंबर को पड़ रही है। इस खास त्यौहार पर अपने घर को नए तरीके से सजाने के लिए यहां जानें डीआईवाई दीया बनाने की विधि (How to make diya at home)।

क्ले से दीया बनाने की विधि (Clay diya for diwali)

दीपावली पर क्ले से दीया बनाने के लिए सबसे पहले क्ले ले आएं। अब घर पर क्ले को अच्छे से सान लीजिए। इसके बाद क्ले की छोटी-छोटी लोइयां बनाइए। अब एक-एक लोई लेकर इन्हें अपने इच्छा अनुसार आकार दीजिए। आप चाहें तो किसी नुकीली चीज की मदद से खुद से बनाए गए दीपों को डिजाइन दे सकते हैं। आप इन दीयों पर फूल-पत्ती या कोई अन्य चित्र बना सकते हैं। अब इन दीयों को कुछ मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। जब यह दीये थोड़े कड़क हो जाएं तब इन्हें धूप में सूखने दें। जब इन दीयों के अंदर बाजारों में मिलने वाले दीयों की तरह कड़कपन आ जाए तब इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रख दें। 

पानी से निकालने के बाद इन्हें अच्छी तरह से पोछ लें। एक बार जब यह दीये सूख जाएं तब इन पर प्राइमर लगा दें। प्राइमर लगाने के बाद आप इन दीयों पर खूबसूरत रंगों की मदद से डिजाइन दे सकते हैं। दीयों को रंगने के बाद इन्हें सूखने दें। 

दीपावली के लिए आटे से बनाएं दीया (How to make wheat flour diya)

दीपावली की पूजा के लिए आटे से दीया बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा सा नमक डाल दें। इसके बाद पानी की मदद से आटे को अच्छी तरह से सान लें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाइए। अब लोई लेकर इन्हें मनचाहा आकार दें। आकार देने के बाद इन्हें माइक्रोवेव में 1 मिनट के लिए गर्म करें। 1 मिनट बाद इन्हें निकाल लें फिर प्राइमर लगाकर इन्हें रंगों से सजाएं।