लाइव टीवी

Diwali Rangoli Designs 2021: इस दिवाली घर पर ऐसे बनाएं खूबसूरत रंगोली, देखें ये रंगोली डिजाइन

Updated Nov 04, 2021 | 07:16 IST

Diwali Rangoli Designs 2021 Images, Photos and Pictures: इस दिवाली अपने घर को खूबसूरत लुक देते हुए अलग रंगोली डिजाइन बनाएं। देखें रंगोली बनाने के लिए ये डिजाइन।

Loading ...
Rangoli Designs 2021
मुख्य बातें
  • इस साल 04 नवंबर को देशभर में मनाई जा रही है दिवाली।
  • दिवाली के मौके पर घर में बनाएं खूबसूरत रंगोली।
  • देखें रंगोली के ये डिजाइन और घर अपनाएं ये ट्रिक्स।

आज यानी 04 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है जो कि हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हर साल कार्तिक अमावस्या की तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में दीपक जलाते हैं और मां लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश और कुबेर की पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है और इसे बहुत शुभ माना जाता है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी रंगोली डिजाइन के बारे में जिन्हें आप भी अपने घर में बना सकते हैं। 

फूलों से सजाएं

इस दिवाली आप अपनी रंगोली को अलग लुक देते हुए उसे फूलों से सजा सकते हैं। इसके लिए गुलाब, गेंदा और बेला ये तीन फूलों से आप मनपसंद डिजाइन की रंगोली तैयार कर सकते हैं। इन फूलों की मदद से अपनी पसंद की रंगोली डिजाइन बनाएं। या फिर रंगोली बनाकर उसमें इन फूलों को भरकर डिजाइन पूरा कर लें।

दीयों से जगमगाएगी रंगोली

रंगोली में अगर दीये लगा दिए जाएं तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है। आप रंगों की मदद से रंगोली बनाएं और बाद में दीयों को इस रंगोली पर रखें, यह रंगोली की खूबसूरती कई गुणा तक बढ़ा देगें।

कटोरी से बनाएं रंगोली

रंगोली बनाने के लिए आप कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगोली के लिए एक सर्कल बना लें और इसमें अपनी पसंद का रंग भर लें। अब सर्किल के किनारों पर कटोरी ऐसे रखें कि आधी कटोरी अंदर और आधी कटोरी सर्कल के बाहर हो। अब इस कटोरी के किनारे किसी दूसरे रंग से डिजाइन बनाने के बाद कटोरी हटा लें और इस डिजाइन के अंदर दूसरा रंग भर दें। 

कांटे या चम्मच की मदद से बनाएं रंगोली

एक गोल रंगोली बना लें। इस गोले को कई रंग से गोलाकार आकार देते हुए भर लें। अब कांटे, चम्मच या पेन से इसमें स्पेशल इफेक्ट दें। इसके लिए चम्मच या ईयरबड को बाहरी गोले से अंदर की ओर खींचते हुए लाएं। ऐसा पूरे गोले में करते जाएं। कंघी से भी आप गोल सर्किल पर एक अलग डिजाइन बना सकती हैं। बस कंघी को खड़ा कर रंगोली पर चला दें।

कागज से बनाएं रंगोली डिजाइन

कागज को कई परत फोल्ड कर आप सर्कल बना लें। अब इस कागाज को आप छोटे-छोटे मनपसंद तरीके से काट लें। जब आप इसे खोलेंगे तो एक डिजाइनदार कागज बनकर तैयार होगा। अब आप जहां रंगोली बनानी हैं, वहां इसे रख कर इसके ऊपर रंगोली वाले रंगों को डाल दें। धीरे से कागज को उठा लें, कटे हुए कागज वाली जगह खूबसूरत रंगोली बनकर तैयार होगी।

ग्लिटर से सजाएं रंगोली

आप चॉक से आप गणपति जी या कोई भी डिजाइन पहले जमीन पर बना लें। अब इसमें ग्लिटर वाले रंगोली का सामान अपनी पसंद के रंगों से भर दें। देखते ही देखते खूबसूरत सी रंगोली तैयार होगी।

इसके अलावा आप चावल की मदद से भी घर में खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं इसके साथ ही अपनी पसंद का कोई डिजाइन भी आप रंगोली में बना सकते हैं।