लाइव टीवी

Diwali Rangoli Designs 2021: इस दिवाली अपने घर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, देखें ये आसान और खूबसूरत डिजाइन

Updated Nov 03, 2021 | 13:03 IST

Diwali Rangoli Designs 2021 Images, Pics, Photos: दिवाली के त्‍योहार पर लोग घरों में रंगोली बनाकर उसे सजाते हैं, इसे शुभ माना जाता है। तो आज हम आपको बता रहे हैं दिवाली के मौके पर आप कैसी रंगोली बना सकते हैं। देखें रंगोली के ये डिजाइन।

Loading ...
Diwali Rangoli Designs
मुख्य बातें
  • इस दिवाली अपने घर पर बनाएं खूबसूरत रंगोली।
  • दिवाली के मौके पर घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।
  • मालूम हो कि इस साल दिवाली 04 नवंबर को मनाई जा रही है।

दिवाली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है जिसकी तैयारी लोग कई दिनों पहले से शुरू कर देते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस मौके पर लोग घरों को सजाते हैं और घर के मुख्य द्वार पर या मंदिर के सामने रंगोली भी बनाते हैं, माना जाता है कि इससे भगवान भी प्रसन्न होते हैं। तो इस दिवाली अपने घर जरूर बनाएं रंगोली, यहां देखें इसके खूबसूरत डिजाइन।

दिवाली के मौके पर आप अलग- अलग रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली बना सकते हैं। रंगोली में अगर बहुत सारे रंगों को इस्तेमाल किया जाए तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। कुछ लोग कई रंगों से गोलाकार आकार देकर रंगोली बनाते हैं और उसमें रंग भर देते हैं। इस रंगोली में आप कांटे, चम्मच या पेन के इस्तेमाल से स्पेशल इफेक्ट दे सकते हैं।

कई लोग रंगोली से डिजाइन बनाकर उसकी खूबसूरती को दीयों की मदद से बढ़ाते हैं। आप कुछ रंगों की मदद से घर के द्वार पर रंगोली बनाएं और इसके बाद इसमें दीये रखें। दीयों की रोशनी इस रंगोली की खूबसूरती को कई गुणा तक बढ़ा देगी। साथ ही आप डिजाइन में कांच के टुकड़े भी रख सकते हैं।

 रंगों के अलावा आप दिवाली पर फूलों वाली रंगोली भी बना सकते हैं जो बेहद खूबसूरत लगती है। आप इस खास दिन पर फूलों वाली रंगोली बनाकर भी भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। फूलों का इस्तेमाल कर ये रंगोली बनाएं जो आसानी से बन जाएगा और रंगों वाली रंगोली से काफी अलग लुक देगा। 

दिवाली पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। दिवाली के मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। अगर आप रंगोली नहीं बना सकते तो मार्केट मे रंगोली के कई पैटर्न भी मिलते हैं। रंगीन चावल या फूलों से रंगोली सरल तरीके से बनाई जा सकती है। इसके लिए पहले चॉक से रंगोली की डिजाइन बना लें। फिर इनमें चावल या फूलों को भर सकते हैं। ये रंगोली सबसे प्यारी और बनाने में आसान होती है।