लाइव टीवी

Erica Fernandes Beauty Tips: एरिका फर्नांडिस से जानें 3 स्किन केयर रूटीन, फ्लॉलेस त्वचा के लिए आजमाएं ये टिप्स

Updated Jun 14, 2021 | 20:09 IST

Erica Fernandes Skin Care Tips: एरिका फर्नांडिस अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा सोशल मीडिया में चर्चा में रहती है। अभिनेत्री एरिका फैन्स के सात अपन नए लुक्स हमेशा शेयर करती रहती हैं...

Loading ...
एरिका फर्नांडिस।
मुख्य बातें
  • एरिका फर्नांडिस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस है
  • सोशल मीडिया पर अक्सर एरिका फर्नांडिस चर्चा में रहती हैं
  • एरिका के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं

Erica fernandes ke beauty Tips: पॉपुलर धारावाहिक कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस हमेशा चर्चा में रहती है। एरिका फर्नांडिस सोशल मीडिया अक्सर डिफरेंट-डिफरेंट लुक्स के फोटोज शेयर करती रहती है। एरिया के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं जो उन्हें फॉलो करते है। जानकारों के मुताबिक एरिका फर्नांडिस यूट्यूब चैनल भी चलाती है। जिसके जरिए वह अपनी ब्यूटी टिप्स अक्सर शेयर करती रहती हैं। यदि आप भी अपने चेहरे को एरिका फर्नांडिस की तरह खूबसूरत और सॉफ्ट बनाएं रखना चाहते हैं, तो यहां उनके बताएं गए ब्यूटी टिप्स को जरूर आजमाएं। यह ब्यूटी टिप्स आपके चेहरे को कुछ ही हफ्तों में खूबसूरत बना देंगे। तो आइए जानें एरिका फर्नांडिस के ब्यूटी टिप्स। 

एरिका फर्नांडिस के ब्यूटी टिप्स

1. असरदार ब्लैक हेड रिमूवल

ब्लैक हेड्स होने की वजह से हमारे चेहरे की खूबसूरती बिल्कुल खत्म हो जाती है। ऐसे में हमें अक्सर सैलून जाना पड़ता है। लेकिन नियमित सैलून जाना हमेशा संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में यदि आप एरिका फर्नांडिस के बताएं गए ब्यूटी टिप्स को अपनाएं, तो आप अपने चेहरे से ब्लैक हेड की समस्या को दूर कर सकते है। इसे अपनाने के लिए सबसे पहले आप अपनी आंख, भौह और होठों को छोड़कर अपने चेहरे पोयम के मास्क लगाकर कुछ मिनटों के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। जब मास्क सूख जाए, तो उसे धो लें। बाद में उसमें एलोवेरा के जेल को चेहरे और नाक पर लगाएं। ऐसा करने से अपनी त्वचा से ब्लैकहेड की समस्या आसानी से दूर कर जायेगी। 

2. फेस स्क्रब का इस्तेमाल करना

यदि आप अपने चेहरे को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाएं रखना चाहते है, तो एरिका फर्नांडिस के बताएं गए स्क्रब को जरूर इस्तेमाल करें। इसे अपनाने के लिए सबसे पहले आप दो तरह के स्क्रब यानि उबटन फेस स्क्रब और चारकोल फेस स्क्रब से अच्छी तरह अपने चेहरे पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धो लें। कुछ पल में आपके चेहरे में फर्क दिखने शुरू हो जाएंगे।

3. सूजी आंखों की समस्या को करें दूर

कम सोने की वजह से यदि आपकी आंखों के नीचे सूजन की समस्या आ गई हो, तो एरिका फर्नांडिस के बताएं के ब्यूटी टिप्स को जरूर आजमाएं। यह ब्यूटी टिप्स आपकी इस प्रॉब्लम को चुटकियों में दूर कर देगा। टिप्स को अपनाने के लिए सबसे पहले आंखों के नीचे और पलकों पर क्रीम को लगाएं। अब क्रीम को हल्की हाथों से तब तक थपथपाएं जब तक क्रीम मिल ना जाए। ऐसा करने से आपके आंखों की सूजन आसानी से दूर हो सकती है।