लाइव टीवी

Beauty Tips: आईलैशेज कर्ल करते समय रखें इन बातों का ध्यान, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

Updated Jan 23, 2020 | 07:00 IST |

Eyelash Curler Mistakes to Avoid: कुछ महिलाएं आईलैशेज को सही तरीके से कर्ल नहीं करतीं, जिससे मेकअप के बावजूद आंखों को परफेक्ट लुक नहीं मिलता है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Eyelash Curler Mistakes

मेकअप तो हर कोई करता है लेकिन कम ही महिलाएं ऐसी होती हैं जो आंखों के मेकअप पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। यदि ब्रांडेड आई प्रोडक्ट से आंखों का मेकअप अच्छे तरीके से किया जाए तो सुंदरता उभरकर सामने आती है और चेहरे का लुक बदल जाता है। आंखों के मेकअप के लिए काजल, आईशैडो, आईलाइनर जैसी चीजें तो जरुरी होती ही हैं लेकिन आईलैशेज लगाने से आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है और आपका चेहरा सभी को आकर्षित करता है।

अगर आप आंखों का मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो सिर्फ आईलैशेज लगाने से भी आंखें खूबसूरत दिख सकती हैं। हालांकि इसके लिए आईलैशेज को कर्ल करना जरुरी होता है। कई महिलाएं आंखों का मेकअप करने के बाद आईलैशेज को कर्ल करना भूल जाती हैं या ध्यान नहीं देती हैं। जबकि कुछ महिलाएं आईलैशेज को सही तरीके से कर्ल नहीं करतीं और छोटी-छोटी गलतियां हर बार करती हैं जिससे मेकअप के बावजूद आंखों को परफेक्ट लुक नहीं मिलता है। आइये जानते हैं आईलैशेज को कर्ल करते समय महिलाएं कौन सी गलतियां करती हैं।

आईलैशेज को अंत में कर्ल करना
ज्यादातर महिलाएं पहले बेस मेकअप करती हैं और फिर आंखों के मेकअप के बाद सबसे अंत में आईलैशेज को कर्ल करती हैं। जिससे आंखों की खूबसूरती छिप जाती है। यदि आप चाहती हैं की आपकी आंखें सुंदर दिखें तो बेस मेकअप से पहले ही आईलैशेज को कर्ल कर लें। ऐसा करने से आंखें की शेप के अनुसार मेकअप करने में आसानी होती है। 

लैशेज को कर्ल करने से पहले मस्कारा लगाना
आंखों के मेकअप के लिए काजल और मस्कारा का अहम रोल होता है। कुछ महिलाएं मस्कारा और काजल लगाने के बाद आई लैशेज को कर्ल करती हैं। ऐसा करने से लैशेज चिपचिपी हो जाती हैं और मस्कारा बाहर निकलने लगता है और आंखों का मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए लैशेज को कर्ल करने के बाद ही काजल और मस्कारा लगाएं।

बहुत अधिक जोर लगाना
आई लैशेज को कर्ल करने के लिए बहुत अधिक जोर लगाने से आई लैशेज टूट जाती हैं या बाहर निकलने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को कर्लर का इस्तेमाल हल्के हाथों से और बिल्कुल आराम से करना चाहिए। साथ ही कर्लर पर हमेशा ऊपर की तरफ दबाव देना चाहिए।

आईलैशेज कर्लर को गर्म ना करना
कुछ लड़कियां आई लैशेज कर्लर का इस्तेमाल तो करती हैं लेकिन उन्हें इसे सही तरह इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है, जिससे आंखों का मेकअप सुंदर नहीं दिखता है। वास्तव में कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले इसे ब्लो ड्रायर से हल्का गर्म कर लेना चाहिए। हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं और आंखों की खूबसूरती देखते ही बनती है।

इस प्रकार आईलैशेज को कर्ल करने से संबंधित इन छोटी-छोटी गलतियों को दूर करके आप अपनी आंखों को एक परफेक्ट लुक दे सकती हैं। आंखों की खूबसूरती के लिए हैवी मेकअप जरुरी नहीं है, बल्कि सिर्फ आईलैशेज लगाकर इन्हें सही तरीके से कर्ल करने से ही आंखें सुंदर दिखती हैं।