लाइव टीवी

Skin Care Tips: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं जूही परमार के बताए गए ये दो फेस मास्क, घर पर पाएं पार्लर जैसा लुक

Updated Apr 04, 2021 | 15:53 IST

अगर आ भी घर पर ही पार्लर जैसा लुक पाना चाहती हैं तो जूही परमार के इन फेस मास्क का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर ग्लो पा सकते हैं...

Loading ...
Beauty Tips Face Mask
मुख्य बातें
  • जूही परमार के बताए गए फेस मास्क ऑयली स्किन के लिए काफी बेहतर है
  • इन फेस मास्क को लगाने से आपका चेहरा और भी ग्लो करेगा
  • जूही परमार के बताए गए फेस मास्क आप घर पर ही बना सकती हैं।

महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अलग-अलग नुस्खे अपनाती रहती हैं और किसी खास मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए वह पार्लर में भी पैसे खर्च करती हैं। लेकिन लॉकडाउन के बाद कुछ महिलाएं पार्लर जाने से असुविधाजनक है। क्योंकि उन्हें कोरोना वायरस इन्‍फेक्‍शन का डर रहता है। ऐसे में आप घर बैठे ही अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती है। आज हम आपको दो ऐेसे फेस मास्क के बारे में बताएंगे जिससे आपके चेहरे की खूबसूरती दो गुणा बढ़ जाएगी। ये फेस मास्क जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। यह ऑयली स्किन वाली महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

फिलहाल ही टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्किन केयर टिप शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क के बारे में बताया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा हम सभी अपनी स्किन की देखभाल के लिए घर पर ही केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और मैं आपको ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क बता रही हूं। ये मास्क मुंहुसे के लिए बहुत अच्छा है और त्वचा के ग्लो के लिए भी बहुत बेहतर है। ये केमिकल फ्री और पूरी तरह से आर्गेनिक है इसलिए ये मेरा फेवरेट है। इसे बनाना बेदह आसान है और यह काफी फायदेमंद भी है। तो इसे अजमाकर बताएं कि यह आपको कैसा लगा।

जूही हमें दो तरह के फेस पैक के बारे में बताती हैं जो दोनों ही ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है और यह स्क्रब की तरह भी काम करते हैं। यदि आपके फेस पर अनचाहे बाल हैं तो इन स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपको काफी फायेदा मिलेगा। इनकी सबसे खास बात यह है कि इन्हें हम घर पर ही बना सकते हैं।

पहला फेस मास्क 

जूही परमार के बताए गए इस फेस मास्क से चेहरे पर ग्लो आता है और यह ब्लीचिंग एजेंट की तरह भी काम करता है। जूही ने बताया कि यह फेशियल हेयर को हटाता है और दाग धब्बों, स्किन टैन से छुटकारा दिलाता है।

सामग्री
1 बड़ा चम्मच बेसन
1/2 टमाटर
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल

बनाने की विधि
- टमाटर को कस लें।
- फिर एक कटोरी में तीनों चीजें मिला लें।
- अब इसे अच्छे से मिक्स करके इसका पेस्ट बना लें।
- फिर इसे अपने चेहरे और गर्द पर अच्छे से लगा लें।
- 10 मिनट तक लगा रहने दें और ड्राई होने के बाद चेहरे पर अच्छे से स्क्रब करें।
- स्क्रब से फेशियल हेयर की परेशानी भी दूर हो जाएगी।

दूसरा फेस मास्क

यह फेस मास्क ऑयली स्किन को बेहतर बनाने में काफी मददगार है जो पोर्स को भी भर देता है। इससे पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाती है।

साम्रगी
1 बड़ा चम्मच बेसन
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 बेकिंग सोड़ा
आवश्यकतानुसार पानी

बनाने की विधि
-सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लें।
- अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
- इसमें बेकिंग सोड़ा मिक्स करने से आपको थोड़ी जनल हो सकती है।
- अगर थोड़ी बहुत जलन है तो इसे लगा रहने दें अगर जलन ज्यादा हो रही है तो इसे तुरंत हटा दें।
- बेकिंग सोड़ा कट्स या रैशेज को नुकसान पहुंचा सकता है।
- क्लीयर स्किन पर आप इसे आराम से लगा सकती हैं।
- इसे लगाने के बाद 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर स्क्रब करें और धो लें।