लाइव टीवी

Indian Statues: पूरी दुनिया में मशहूर हैं भारत के ये 5 स्टैच्यू, जिनकी भव्यता देखकर हर कोई होता है हैरान

Updated Jun 03, 2021 | 10:15 IST

World Famous statues in India: भारत में कई ऐसे प्रसिद्ध स्टैच्यू हैं, जो देश भर में फेमस है और इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आइए यहां हम आपको बताते हैं भारत के इन शानदार स्टैच्यू के बारें में।

Loading ...
भारत के मशहूर स्टैच्यू
मुख्य बातें
  • भारत का फेमस स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है दुनिया का सबसे ऊंचा स्टैच्यू।
  • लगभग 6 साल के अंदर हुआ था तथागत त्सल का निर्माण।
  • भारत अपने प्रसिद्ध स्टैच्यू के कारण देश और पूरी दुनिया में हैं मशहूर।

Indian most famous statues in the World: इंडिया अपनी सांस्कृतिक विविधता, भौगोलिक विविधता व अनेकता में एकता जैसी विशेषताओं के लिए ही विश्व में जाना जाता है। भारत में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो उसे दूसरे देशों से स्पेशल मनाती हैं। यहां कई अन्य देशों से लोग घूमने के लिए आते हैं। इंडिया में कई ऐतिहासिक स्मारक स्थित हैं। सबसे खास बात तो भारत की यह है कि दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल भी यहीं स्थित है।

यहां विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। सरदार वल्लभभाई पटेल का यह स्टैच्यू विश्व को आकर्षण करने वाला है। भारत में सिर्फ यहीं स्टैच्यू नहीं बल्कि कई ऐसे शानदार स्टैच्यू हैं जिन्हें देखने के लिए लोग बेहद बेताब रहते हैं। आइए यहां हम आपको भारत के उन स्टैच्यू के बारे में बताते हैं जो दुनिया भर में फेमस हैं।

1- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात (Statue of Unity)

भारत के फेमस स्टैच्यू में से एक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। यह स्टैच्यू भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित किया गया है। यह स्टैच्यू विश्व का सबसे बड़ा स्टैच्यू है। इसके निर्माण से पहले चीन में स्थित स्प्रिंग टेंपल बुद्धा को सबसे बड़ी मूर्ती कहा जाता था।

भारत के इस स्टैच्यू को लगभग 33 महीनों में बनाकर तैयार किया गया था। आपको बतां दे कि इसकी ऊंचाई 522 फिट यानी 182 मीटर है और इसका कुल वजन 1700 टन है। यह स्टैच्यू सरदार सरोवर बांध से 3.2 किमी दूर साधू बेट नामक स्थान पर स्थित है।

2- तिरुवल्लुवर स्टैच्यू, तमिलनाडु: (Thiruvalluvar statue)

भारत में स्थित तिरुवल्लुवर स्टैच्यू तमिल कवि और फिलॉसोफर वल्लुवर की एक 41-मीटर ऊंची अर्थात् 133 फीट ऊंची पत्थर की मूर्ति है। जिन्होंने तमिल क्लासिक संगम जिसे तिरुक्कुरल कहा जाता है, लिखा था। यह स्टैच्यू तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक छोटे से द्वीप पर स्थित है। यहां से आप बंगाल की खाड़ी और  हिंद महासागर का संगम भी देख सकते हैं। जिस भारतीय मूर्तिकार ने इरावन मंदिर बनाया था उसी ने ही उसी ने ही इस स्टैच्यू का निर्माण किया है।

3- तथागत त्सल, सिक्किम (Tathagata Tsal)

भगवान बुद्ध की 130 फीट ऊंची मूर्ति दक्षिण सिक्किम में रवंगला के पास बुद्ध पार्क में स्थित है। यह भारत में भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्ती है। इस मूर्ति का निर्माण 2006 से 2013 तक चला था। यानि इसे बनाने में पूरे 6 साल लगे। इस मूर्ति का निर्माण सिक्किम सरकार और उसके लोगों के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से हुआ था। यह स्टैच्यू तीर्थयात्रि और पर्यटन के लिए काफी शानदार है। 

4- बसवा स्टैच्यू, कर्नाटक: (Basava statue karnataka)

कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित बसवा स्टैच्यू है। इसकी ऊंचाई 33 मीटर यानि 108 फीट के करीब है। यह प्रतिमा विश्व में भगवान बसवा की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में है। इस मूर्ति को अक्टूबर 2012 में बनाया गया था।

5- हनुमान मूर्ति, हिमाचल प्रदेश (Hanuman murti Himachal Pradesh)

भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास जाखू पहाड़ी पर स्थित है। इसे 2010 में बनाया गया था। हनुमान जी की इस मूर्ति के निर्माण में लगभग 1.9 करोड़ रूपए का खर्च आया था।