लाइव टीवी

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर तैयार होने के लिए देखिए ये शानदार टिप्स, आप नजर आएंगे सबसे अलग

Updated Aug 30, 2022 | 12:39 IST

Tips to get ready for Teej: हरतालिका तीज का त्योहार बिना सोलह शृंगार व मेकअप के अधूरा है। इस दिन सुहागन महिलाएं अच्छे से तैयार होकर यह व्रत रखती हैं। खासकर मेकअप पर बहुत ध्यान देती हैं। सजने-संवरने के लिए अलग अलग मेकअप ट्राई करती हैं।

Loading ...
हरतालिका तीज 2022 में तैयार होने के टिप्स
मुख्य बातें
  • हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं
  • यह व्रत करवा चौथ की तरह निर्जला रखा जाता है
  • व्रत रखने वाली महिलाएं व लड़कियां बिना खाए पिएं यह व्रत रखती हैं

 Hartalika Teej 2022 Makeup Tips: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित होता है। यह व्रत सुहागन महिलाएं व कुंवारी लड़कियां दोनों रखती हैं। मान्यता के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत करवा चौथ की तरह निर्जला रखा जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं व लड़कियां बिना खाए पिएं यह व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा व व्रत रखती हैं। कहते हैं श्रृंगार के बिना यह व्रत अधूरा है। ऐसे में महिलाएं मेकअप से लेकर कपड़ों तक हर चीज ट्राई करना चाहती हैं। अगर आप हरतालिका तीज पर तैयार होने के लिए कुछ अलग अपनाना चाहती हैं तो ट्राई करें यह शानदार टिप्स।

Also Read- Hartalika Teej 2022 Wishes Images, Quotes, Status: यह कोट्स और विशेज भेजकर अपनों को कहें हैप्पी हरतालिका तीज, देखें फोटोज

टिंटेड प्राइमर का करें इस्तेमाल

हरितालिका में हरे रंग का विशेष महत्व है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं हरे रंग की साड़ियां पहनती हैं। डार्क साड़ी में लाइट मेकअप बेहतरीन लगेगा। ऐसे में आप आंखों से अपना मेकअप शुरू करें। टिंटेड प्राइमर की मदद से आप अपने आईलीड को बेहतर तरीके से हाईलाइट कर सकते हैं। यह मेकअप को लंबे समय तक टिकाऊ बनाएं रखेगा। मेकअप करने के बाद एक फिनिशिंग टच के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

न्यूड लिपस्टिक का करें इस्तेमाल

मेकअप का बैलेंस में रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप डार्क आई मेकअप करते हैं तो लिपस्टिक हमेशा लाइट होनी चाहिए। डार्क आई मेकअप के लिए न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके पूरे मेकअप को बैलेंस करके रखेगा।

Also Read- Tips for applying lipstick: लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय इन टिप्स को करें फॉलो, लुक में लगेंगे चार-चांद

जेल बेस्ड प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

पूजा पाठ करते वक्त चेहरे में चिपचिपाहट और चेहरा ऑयली हो जाता है। जिसके कारण मेकअप खराब होने का डर बना रहता है। ऐसे में कुछ महिलाएं क्रीम बेस्ट प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, जो चेहरे को और भी ज्यादा ऑयली और खराब कर देती है। इससे बचने के लिए आप जेल बेस्ट प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप गर्मी में मेल्ट नहीं होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)