लाइव टीवी

How To Keep Cheese Fresh: चीज को फ्रिज में रखने का ये है सही तरीका, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

Updated Sep 23, 2022 | 06:33 IST

How to keep cheese fresh: चीज को आप कई तरह से इस्तेमाल करके खा सकते हैं। लेकिन चीज के लंबे समय तक फ्रेश रखना  एक चुनौती होता है। हालांकि, कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करके आप चीज को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं। 

Loading ...
Easy Tips to keep cheese fresh
मुख्य बातें
  • चीज को फॉयल पेपर में लपेटें
  • चीज के लिए पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल करें
  • प्लास्टिक रैपर का इस्तेमाल न करें

How to keep cheese fresh: चीज एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। हालांकि, इसे लंबे समय तक स्टोर करना मुश्किल होता है। दरअसल, चीज गर्मी में बहुत जल्दी खराब हो जाता है। दरअसल, चेडर, स्विस, असियागो जैसी चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। साथ ही इसमें फंगस लगने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में यदि कुछ टिप्स अपनाए जाए, तो इससे चीज को हफ्तों तक फ्रेश और फंगस से बचाए रखा जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जो चीज को फ्रेश रखने में आपके बड़े काम आएंगे।  

चीज को फ्रेश रखने के इन टिप्स को करें फॉलो

प्लास्टिक रैप का न इस्तेमाल करें

यदि आप चीज को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि चीज को प्लास्टिक के रैप में न रखें। दरअसल, इससे चीज का फ्लेवर भी खराब होता है, साथ ही ये खुद भी बहुत जल्दी खराब होने लगती है। इसलिए कभी भी चीज को प्लास्टिक के रैप में न रखें। 

Also Read: Kitchen Hacks: खाना बनाते समय कुकर से निकलता है पानी, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल करें 

अगर आपके पास चीज पेपर नहीं है, तो इसके लिए आप पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर वैक्स पेपर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद आप इसे पार्शियली सील्ड बैग में डालकर रख दें। इसके अलावा आप चीज को पार्चमेंट पेपर में लपेटकर एल्यूमिनीयम फायल में लपेटकर भी रख सकते हैं। 

Also Read: Cooking Tips: लाल मिर्च के बिना खाने को बनाना है तीखा, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

हर बार रैपिंग पेपर बदलना है जरूरी

चीज को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इस्तेमाल के हर बार रैपिंग पेपर बदलना चाहिए। दरअसल, कुछ चीज से ऑयल ज्यादा निकलता है, इसलिए उन्हें एक ही पेपर में लपेटने से वो खराब हो सकती हैं। ऐसे में आप जब भी चीज को पुराने रैपर से निकालें, तो फिर उसे फिर एक नए पार्चमेंट पेपर और वैक्स पेपर में लपटेकर सुरक्षित रखें। इससे आपका चीज काफी समय तक फ्रेश रहेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)