लाइव टीवी

Diet Plan for Monsoon: मानसून में हेल्दी रहना है तो अपना लें ये डाइट प्लॉन, बॉडी रहेगी फिट

Updated Sep 03, 2020 | 16:57 IST

Monsson Diet Plan: मानसून डायट प्लान में आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि वहीं चीजें खाया जाए जो आपके सेहत के लिए बेहतर हो। इस मौसम में बाहर की चीजें नुकसान पहुंचाती है

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
Diet Plan for Monsoon- मानसून में अपने डॉयट प्लान का ध्यान रखें।
मुख्य बातें
  • मानसूनी सीजन में तेल-मसाला खाने से बचें
  • दिन की शुरुआत काढ़े से करें तो बेहतर होगा
  • रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं

Healthy diet for monsoon:मानसून में अगर दिन की शुरुआत से लेकर रात तक खाने का सही ध्यान रखा जाए, तो अप स्वस्थ रहेंगे। बरसात में इम्यूनिटी लेवल कमजोर हो जाता है। मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम आदि बहुत जल्दी पकड़ लेता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान का सही ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। 

दिन की शुरुआत करें काढ़े से  

बरसात में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए दिन की शुरुआत आप काढ़े से करें। ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही दिनभर आपको फ्रेश रखता है। काढ़ा पीने से मौसमी बीमारी दूर रह सकती है।  
 
हरी सब्जियां खाएं  

आपकी इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए हरी सब्जियां बहुत जरूरी हैं। रोजाना अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। बेहतर होगा कि आप इन्हें अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं। अगर आपको सब्जी पसंद नहीं है तो इसे दाल में डालकर पकाकर मिक्स करके खाएं। इसके अलावा आप हरी सब्जियों को उबाल लें फिर मसलकर आटे के साथ गूंधकर परांठा बनाकर खा सकते हैं।  

गरम पानी का सेवन करें  

मानसून में शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए आप दिनभर गरम पानी पीएं। गरम पानी पीते रहने से शरीर को कई तरह के संक्रमण से लड़ने में सहायता मिलती है। सुबह और शाम गरम पानी का सेवन तो जरुर करें। लंच और डिनर के बाद भी गरम पानी का सेवन वेट लॉस में सहायक होता है।

हल्दी वाला दूध है बहुत जरूरी  

दिनभर काम करने के बाद रात को हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। ये आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। हल्दी और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं।  

फलों का सेवन बढ़ा दें  

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए मौसमी फलों का सेवन बढ़ा दें। फलों से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और आपको रोगों से लड़ने में मदद करती है। कोशिश करें की पानी वाले फलों के सेवन से बचें।  

हर्बल चाय  

चाय पीने के आदती लोगों को हर्बल चाय पीनी चाहिए। हर्बल चाय इम्युनिटी बढ़ाती है। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। दिन में दो बार हर्बल चाय पीने से आपको इस मौसम में कई फायदे होंगे। इससे शरीर के टॉक्सिक पदार्थ भी बाहर निकलते हैं।

नमक का सेवन कम कर दें 

नमक का सेवन कम करें। नमक का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो बारिश के मौसम में अतिरिक्त समस्याएं पैदा कर सकता है। 

 तेल-मसाला खाने से बचें 

आमतौर पर बरसात में चाय के साथ पकौड़े खाने के शौकीनों को ये बात नागवार गुजर सकती है, लेकिन अगर स्वस्थ शरीर चाहते हैं, तो इस मौसम में बहुत अधिक तेल-मसाले वाली सब्जियों को खाने से बचें।  

एक्सरसाइज का साथ कभी न छोड़ें  

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए एक अच्छे साथी की तरह आप प्रतिदिन व्यायाम करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। व्यायाम करने से शरीर से अधिक पसीना बहता है, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। बरसात में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपना बहुत ख्याल रखने की जरुरत है।