लाइव टीवी

खूबसूरत दिखने के लिए इन 5 देशों के प्राचीन ब्यूटी टिप्स को अपनाइए और मनचाहा निखार पाइए

Updated Oct 03, 2020 | 08:18 IST

Ancient beauty tips: सुंदर दिखना और सुन्दरता को कायम रखना दोनों ही दो अलग चीजें हैं। आधुनिक युग में भी आप पुरानी पद्धति से खूबसूरत दिख सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
ancient beauty tips
मुख्य बातें
  • चीन के पर्ल पाउडर से चेहरे की रंगत निखरती है
  • भारत में चेहरे की रंगत को निखारने के लिए प्राचीन काल से उबटन का प्रयोग होता रहा है
  • मोरक्को का आर्गन आयल चेहरे को हाइड्रेट करने के साथ उसमें नई जान भरता है

नई दिल्ली: खूबसूरती को निखारने के लिए चाहे कितने भी मॉडर्न क्रीम आप क्यूँ न इस्तेलाम कर लें, लेकिन आप अगर बारीकी से देखेंगी तो आपको पता चलेगा कि ये आधुनिक क्रीम भी हमारे प्राचीन तथ्य पर ही हैं। आयुर्वेद में स्वास्थ्य और सुंदरता दोनों के लिए विस्तृत उपाय दिए गए हैं। अपनी सुंदरता को निखारने के लिए इन प्राचीन पद्धति पर एक बार अवश्य ध्यान केन्द्रित करें। सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर में ऐसे कई राज छिपे हैं।  

भारत का उबटन  

आज से नहीं बल्कि प्राचीन समय से खूबसूरती का राज है उबटन। भारत में इसे पहले से लेकर आजतक इस्तेमाल किया जाता रहा है। उबटन चेहरे के साथ-साथ बॉडी क्लीन्जर होते हैं जो आपको चमक देने के लिए जाने जाते हैं। उबटन की सबसे ख़ास बात ये है कि इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। ये चेहरे और शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही उसमें नई जान भर देता है।  

ग्रीस का दही और ऑलिव आयल  

ग्रीस के इस ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में शायद ही आप जानते हों। ये आपके चेहरे में नई चमक और उसे मुलायम बनाता है। आपके चेहरे के ओपन पोर्स को साफ़ करके ऑलिव आयल उसे नरिश करता है। दही में ऑलिव आयल को मिलकर चेहरे पर मसाज करने से सनबर्न भी ठीक होता है।  

मोरक्को का आर्गन आयल  

जिस तरह से भारत में प्राचीन समय में खूबसूरती निखारने के लिए उबटन का इस्तेमाल होता था, ठीक उसी तरह से आज भी म ओरक्को में आर्गन आयल को सुंदरता का राज माना जाता है। विटामिन इ के गुणों से भरपूर ये तेल आपके बालों और चेहरे के लिए बहुत ही उपयोगी है। रात को सोने से पहले इस तेल से चेहरे की मसाज करने से लाभ मिलेगा।  

चीन का पर्ल पाउडर  

हजारों साल से चेहरे को ब्राइट करने के लिए इसका इस्तेमाल होता आया है. पर्ल पाउडर को चेहरे पर लगाने से चेहरे में नई चमक आती है। इसे आप दही, दूध या फिर ओलिव आयल में मिलाकर लगा सकते हैं।  

आइसलैंड का मिनरल रिच वाटर  

आइसलैंड में खनिज युक्त पानी के साथ गर्म झरनों की अधिकता है जो स्किनकेयर की समस्याओं से निपटने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। कुछ ब्रांड हैं जो गर्म स्प्रिंग्स के पानी से निकाले गए खनिजों के घर पर पैक बनाते हैं ताकि आप अपने घर के आराम में स्पा जैसा उपचार प्राप्त कर सकें।  

तो अगली बार महंगे ब्रांड की क्रीम न खरीद पाने का जब भी आपको अफसोस हो तो तुरंत आप इन घरेलू और प्राचीन उपायों को जेहन में जरूर रखें। इनका इस्तेमाल भी करें।