लाइव टीवी

मर्दों को नपुंसक बना सकते हैं गंदे अंडरवीयर, महिलाओं में हो सकता है वेजाइना इंफेक्शन का खतरा

Updated Jan 06, 2021 | 20:35 IST

Side effects of Wearing dirty Underwear: अंडरवीयर शरीर के कपड़ों का सबसे अहम हिस्सा है। गंदे अंडरवीयर खतरनाक हेल्थ प्रॉब्लम का भी कारण बन सकते हैं। 

Loading ...
Underwear
मुख्य बातें
  • अंडरवीयर को साफ न धोने से इसके अंदर कई बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
  • गंदे अंडरवियर पहनने से आपके प्राइवेट पार्ट्स में खुजली हो सकती है।
  • गंदे अंडरव‍ियर में ऐसे बैक्‍टीर‍िया मौजूद होते हैं।

मुंबई.अंडरवियर या अंडरगारमेंट्स की साफ-सफाई सभी कपड़ों में सबसे अहम होती है। अंडरवीयर को साफ न धोने से इसके अंदर कई बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यहीं नहीं गंदे अंडरवीयर खतरनाक हेल्थ प्रॉब्लम का भी कारण बन सकते हैं। 

गंदे अंडरवियर पहनने से आपके प्राइवेट पार्ट्स में खुजली, जलन, दाद,कालापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा गंदे अंडरवीयर के कारण स्किन का भी इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।   

गंदे अंडरव‍ियर में ऐसे बैक्‍टीर‍िया मौजूद होते हैं, जो पुरुषों की प्रजनन शक्ति को भी प्रभावित करते हैं। इससे फर्टिल‍िटी प्रॉब्‍लम हो सकती है। इसके अलावा गंदे अंडरवीयर यौन रोगों को भी दावत देते हैं। 

हो सकता है कैंसर का खतरा 
गंदे अंडरवीयर पहनने से कैंसर का भी खतरा हो सकता है। गंदे अंडरवीयर में पनपा बैक्टीरिया प्रोस्टेट या ब्लड कैंसर का भी कारण बन सकता है। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट से गंदी बदबू भी आती है। 

अंडरवीयर न धोने से यूरीन की बीमारी यूटीआई का भी खतरा हो सकता है। गंदे के अलावा गीले अंडरवीयर पहनने की वजह से महिलाओं की वेजाइना और गर्भाशय तक संक्रमण पहुंचने का खतरा होता है। 

ऐसे धोएं अपने अंडरवीयर 
अंडरवीयर को धोने के लिए सबसे वॉशिंग पाउडर और गर्म पानी से इसमें जमे पीले पैच को हटाने की कोशिश करें। एक ही अंडरवियर को तीन-चार महीने से ज्यादा ना पहनें।

अंडरवीयर को गुनगुने पानी में धोए। इसके अलावा लॉन्ड्री सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। अंडरवीयर दोते हुए इस बात का खास ध्यान रहे कि इन्हें बाकी कपड़ों से अलग रखकर धोएं।